फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Proposal sent for three indoor and open stadiums in the district

Udham Singh Nagar News: जिले में तीन इंडोर और ओपन स्टेडियम का भेजा प्रस्ताव

Tue, 25 Feb 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 25 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent for three indoor and open stadiums in the district
रुद्रपुर। जिले में तीन इंडोर और ओपन स्टेडियम की संभावना जगी है। युवा कल्याण विभाग की ओर से 50 हजार से अधिक आबादी वाली जगहों नगला, किच्छा और खटीमा में स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में खेल सुविधाओं को बढ़ाने पर शासन-प्रशासन का विशेष फोकस है। अभी तक सकैनिया, बिजपुरी, दिनेशपुर और कूल्हा में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण किया जा चुका है। यहां कबड्डी, फुटबाल, वॉलीबाल आदि खेल के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं। युवा कल्याण विभाग ने तीन जगहों पर और ओपन व इंडोर स्टेडियम के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसमें नगला और किच्छा में इंडोर और ओपन स्टेडियम व खटीमा में केवल ओपन स्टेडियम का प्रस्ताव बनाया गया है।
विज्ञापन

नगला :
इंडोर स्टेडियम : 18.5 मीटर लंबाई, 17.5 मीटर चौड़ाई और 7.5 मीटर ऊंचाई, दो प्रशिक्षण और स्टोर कक्ष, टायलेट 05, बाथरूम 05 (बालक-बालिका अलग-अलग), बिजली और पानी की व्यवस्था, सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री और गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन स्टेडियम : 120 मीटर लंबा, 80 मीटर चौड़ा, दो प्रशिक्षण और स्टोर कक्ष, टायलेट 05, बाथरूम 05 (बालक-बालिका अलग-अलग), बिजली और पानी की व्यवस्था, सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री और गेट।

किच्छा :

खटीमा :
ओपन स्टेडियम : 120 मीटर लंबा, 80 मीटर चौड़ा, दो प्रशिक्षण और स्टोर कक्ष, टायलेट 05, बाथरूम 05 (बालक-बालिका अलग-अलग), बिजली और पानी की व्यवस्था, सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री और गेट।

जिले में 50 हजार से अधिक आबादी वाले नगला, किच्छा में ओपन और इंडोर स्टेडियम और खटीमा में ओपन स्टेडियम का प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेजा गया है। -बीएस रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed