{"_id":"5721041a4f1c1bd844a9183e","slug":"property-dealer-shot-himself-infront-of-wife-and-chidren","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी बच्चों के सामने प्रापर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी बच्चों के सामने प्रापर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रापर्टी डीलर ने पत्नी और बच्चों के सामने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डीलर के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से ही मृतक की पत्नी और बच्चे गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
मूलरुप से ग्राम रतनपुरा बिलासपुर यूपी निवासी पलविंदर सिंह (30) पुत्र दलीप सिंह मलिक कालोनी में तीन महीने से पत्नी लवजीत कौर और दो बच्चों अंश, जसमीत के साथ किराए पर रह रहा था। उसने गंगापुर रोड पर खालसा प्रापर्टी डीलर नाम से दफ्तर भी खोल रखा था। मंगलवार शाम वह रतनपुरा में परिजनों से मिलने के बाद परिवार के साथ स्कूटी में घर लौटा था।
विज्ञापन
देर रात उसने पत्नी और बच्चों के सामने ही अचानक 315 बोर के तमंचे को बायीं कनपटी से सटाकर खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि पत्नी और बच्चों ने पलविंदर को रोकने की कोशिश भी की थी। गोली लगने के बाद परिजनों की चीख पुकार मच गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने डरे सहमे परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव को मोर्चरी में पहुंचाया। आशंका है कि प्रापर्टी के कारोबार में घाटे की वजह से तो पलविंदर ने आत्मघाती कदम उठाया है। एसआई बीसी आर्य ने बताया कि पलविंदर ने पत्नी और दो बच्चों के सामने खुद को गोली मारी थी। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जिस 315 बोर के तमंचे से गोली मारी गई है, उसे सील कर दिया गया है।
सात साल पहले किया था प्रेम विवाह
मृतक पलविंदर ने सात साल पहले पूरनपुर पीलीभीत की रहने वाली लवजीत कौर से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जिंदगी हंसी खुशी बीतने के साथ ही एक पुत्र अंश और पुत्री जसमीत थी। पांच भाई बहन में पलविंदर सबसे छोटा था। मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने बताया कि पलविंदर ने यह कदम क्यों उठाया, इससे वह भी हैरान हैं। उसे व्यापार में किसी तरह का घाटा होने की उन्हें जानकारी नहीं है। पलविंदर का लवजीत से भी कोई विवाद नहीं था।