{"_id":"682f800acab4fd405c05761f","slug":"promote-government-policies-to-last-man-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-125019-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमी और हस्तशिल्पी उठाएं स्वरोजगार की योजनाओं का लाभ : रेनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमी और हस्तशिल्पी उठाएं स्वरोजगार की योजनाओं का लाभ : रेनू
Fri, 23 May 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 23 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
स्पेशल कंपोनेंट योजना की प्रशिक्षण प्राप्त अनुसूचित जाति की महिलाओं को अध्यक्ष प्रमाण-पत्र वितरित किए
रुद्रपुर। हथकरघा व हस्तशिल्प निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक दिनी कार्यशाला हुई। स्पेशल कंपोनेंट योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त अनुसूचित जाति की महिलाओं को अध्यक्ष महिला उद्यमिता परिषद रेनू अधिकारी ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। जिला उद्योग केंद्र सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यशाला से पूर्व महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विपिन कुमार ने विभागीय योजनाओं और प्रगति से अवगत कराया। अध्यक्ष ने उद्यमियों, हस्तशिल्पियों को सरकार की नीतियां बताते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। एक जिला एक उत्पाद के मूंजघास से निर्मित उत्पाद, हथकरघा उत्पाद, रैपण, गाय के गोबर से बनी हुई धूप, अगरबत्ती, मंडवे के बिस्किट आदि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। संचालन एडीओ प्रथम सीएस नेगी ने किया।