फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Prominent industrialist Anoop Agarwal was questioned for seven hours by investigating officers in three cases.

Udham Singh Nagar News: चर्चित उद्योगपति अनूप अग्रवाल से तीन मामलों में जांच अधिकारियों ने सात घंटे की पूछताछ

Sun, 15 Mar 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 15 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Prominent industrialist Anoop Agarwal was questioned for seven hours by investigating officers in three cases.
काशीपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद क्षेत्र के चर्चित उद्योगपति अनूप अग्रवाल अपने अधिवक्ताओं और समर्थकों के साथ कोतवाली में बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान तीन अलग-अलग मामलों में नियुक्त तीन जांच अधिकारियों ने अनूप अग्रवाल से करीब सात घंटे तक अलग कमरे में पूछताछ की। इसके बाद वह अपने अधिवक्ताओं और समर्थकों के साथ लौट गए।
विज्ञापन

शहर के चर्चित उद्योगपति अनूप अग्रवाल पर काशीपुर और बाजपुर थानों में विभिन्न धाराओं में सात प्राथमिकी दर्ज हैं जिसमें से चार में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। तीन मामलों में पुलिस को पूछताछ करनी थी। पुलिस को बीते कई महीनों से अनूप अग्रवाल की तलाश थी लेकिन वह पकड़ से दूर थे।
विज्ञापन

इसी बीच शनिवार करीब 11.30 बजे अनूप अग्रवाल गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे, अधिवक्ता आनंद रस्तोगी समेत 10-11 अधिवक्ताओं व समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए। यहां उनके अधिवक्ता आनंद रस्तोगी ने बताया कि अनूप अग्रवाल पर दर्ज प्राथमिकी का वाद हाईकोर्ट में चल रहा है। हाईकोर्ट ने 17 मार्च से पहले काशीपुर कोतवाली पुलिस को सहयोग करते हुए बयान दर्ज कराने के आदेश जारी किए थे जिसके बाद वह बयान दर्ज कराने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विभव सैनी के मुताबिक अनूप अग्रवाल पर बाजपुर में वाद संख्या 226/25 वादी स्टोन क्रशर संचालक ने केस दर्ज कराया था जिसमें पुलिस ने धारा 34/406/420/504/506 में छह लोग नामजद किए हैं। जबकि काशीपुर में वाद संख्या 102/25 वादी सोना ठाकुर ने धारा 78/79/356 (2) बीएनएस में और वाद संख्या 215/25 वादी गगन कांबोज ने 504/506 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इन तीनों मामलों में पुलिस को अनूप अग्रवाल की तलाश थी।
शनिवार को हाईकोर्ट के आदेश पर यहां आने पर बाजपुर के मामले में जांच अधिकारी एसआई चंदन बिष्ट, काशीपुर में सोना ठाकुर मामले में जांच अधिकारी एसआई हेम चंद्र और गगन कांबोज के मामले में जांच अधिकारी देवेंद्र मेहता ने अनूप अग्रवाल से अलग-अलग कड़ी पूछताछ की है।
दोपहर करीब 11:50 से देर शाम तक जांच अधिकारियों की पूछताछ के चलते अनूप अग्रवाल के साथ आए अधिवक्ताओं और समर्थकों में पुलिस कार्यप्रणाली के चलते रोष फैल गया। अधिवक्ता आनंद रस्तोगी ने बताया कि पुलिस से दो-तीन बार कहने के बावजूद शाम 5:30 बजे तक पूछताछ पूरी न होने पर उन्होंने हाईकोर्ट की वेबसाइट पर शिकायती प्रार्थनापत्र देने की तैयारी करने लगे। तब पुलिस ने शाम लगभग छह बजे अनूप अग्रवाल को छोड़ दिया।


पहले न्याय के देवता के किए दर्शन
काशीपुर। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने बताया कि अनूप अग्रवाल से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। वह हाईकोर्ट से आदेश के बाद यहां पुलिस में बयान दर्ज कराने आए थे। कहा कि व्यक्ति को न्याय पालिका का सम्मान करना चाहिए। उसी क्रम में वह यहां आए थे। बताया कि अनूप अग्रवाल यहां आने से पहले जागेश्वर धाम व न्याय के देवता के मंदिर में मत्था टेकने गए और वहां से सीधे काशीपुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि अनूप अग्रवाल पुलिस को पूरा सहयोग कर रहे हैं और उन्हें न्याय पालिका पर पूरा विश्वास है।
डेढ़ साल बाद मां से मिले अनूप
काशीपुर। अधिवक्ता आनंद रस्तोगी ने बताया कि अनूप अग्रवाल शनिवार सुबह पहले सीधे कोतवाली काशीपुर पहुंचे। यहां पर पुलिस को अपने बयान दर्ज कराने के बाद अपने पैतृक पोस्टऑफिस स्थित घर गए। यहां पर उन्होंने अपनी मां उर्मिला देवी से करीब डेढ़ साल बाद मुलाकात की और इस दौरान रहीं दूरियों को साझा किया। मां ने अपने हाथ से बना खाना खिलाया जिस पर वह भावुक हो गए।
इन मामलों में हुई पूछताछ
- बाजपुर के ग्राम लघुपुरा निवासी जसपाल सिंह ने पार्टनरशिप में स्टोन क्रशर में धोखाधड़ी के मामले में वाद संख्या 226/25 धारा 34/406/420/504/506 छह लोग नामजद किया है।
- मोहल्ला विजय नगर निवासी गगन सिंह कंबोज ने पोल खोल नामक फेसबुक अकाउंट पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने के मामले में वाद संख्या 215/25 में धारा 504/506 में प्राथमिकी दर्ज कराई हुई है।

- मोहल्ला कटरामालियान निवासी सोना ठाकुर ने नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर धमकी देने के मामले में वाद संख्या 102/25 में धारा 78/79/356 (2) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज कराई हुई है।

गगन की अनूप के साथ नजदीकी चर्चा में
काशीपुर। चर्चित उद्योगपति अनूप अग्रवाल शनिवार को जब काशीपुर कोतवाली बयान दर्ज कराने पहुंचे तब उनके साथ गगन सिंह कांबोज भी थे। जबकि गगन कांबोज ने वाद संख्या 215/25 में धारा 504/506 में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनूप अग्रवाल के अधिवक्ता आनंद रस्तोगी ने बताया कि गगन कांबोज ने जो प्राथमिकी दर्ज कराई है वह एक अज्ञात के विरुद्ध है। बताया इस मामले शहर निवासी एक व्यक्ति का नाम आया था। उस व्यक्ति ने पुलिस पूछताछ में अनूप अग्रवाल का भी नाम लिया था जबकि गगन सिंह कांबोज ने नामजद प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed