फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Programme in IIM Kashipur

Udham Singh Nagar News: 10वें दीक्षा समारोह में 353 छात्र-छात्राओं को दी मानद उपाधि

Sun, 30 Apr 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 30 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Programme in IIM Kashipur
काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर के 10वें दीक्षांत समारोह का आयोजन मुख्य कैंपस में शनिवार शाम हुआ। इस मौके पर कुल 353 छात्रों को डिग्री दी गईं, जिनमें नौ डाक्टरल, 260 दो वर्षीय एमबीए, 58 एमबीए एनालिटिक्स और 26 एक्जीक्यूटिव एमबीए के विद्यार्थी शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सात छात्रों को संस्थान पदक और एक छात्र को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पदक से सम्मानित किया। इसके अलावा 13 एमबीए छात्रों और तीन एमबीए एनालिटिक्स छात्रों को डायरेक्टर्स मेरिट लिस्ट से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीडीईएक्स ई-मार्केट्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ मृगांक परांजपे, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स संदीप सिंह, निदेशक प्रोफेसर कुलभूषण बलूनी ने की। यहां संस्थान के डीन, फैकल्टी, अन्य गणमान्य नागरिक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

एमबीए में बढ़े सात गुना प्रवेश
आईआईएम ने एक दशक की यात्रा के दौरान कई मील के पत्थर हासिल किए हैं। 2011 में स्थापित संस्थान ने अपने दो वर्षीय एमबीए प्रवेश में सात गुना वृद्धि दर्ज की है। उद्योग की मांग को ध्यान में रखते हुए आईआईएम ने अपने एमबीए एनालिटिक्स और एक्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम शुरू किए हैं।बीएफएसआई में 122, आईटी एनालिटिक्स में 36, ई-कॉमर्स और रिटेल एंड मैनेजमेंट कंसल्टेंसी में 68 विद्यार्थियों को नौकरी के ऑफर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


77 की तुलना में 91 छात्राओं का हुआ प्लेसमेंट
विशेष रूप से आईआईएम काशीपुर ने इस वर्ष आईएनआर 37 एलपीए के उच्चतम पैकेज के साथ 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हासिल किया है। बैच 2021-23 के औसत सीटीसी में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2022 में 77 छात्राओं के प्लेसमेंट की तुलना में 2023 में 91 छात्राओं का प्लेसमेंट हुआ है। रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड, एचएसबीसी, ब्लूमबर्ग, ट्रेसविस्टा, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, ईएक्सएल एनालिटिक्स, ईवाई, गार्टनर, थेमैथको, नोमुरा, एचएसबीसी, मॉर्गन स्टेनली, बैंक ऑफ अमेरिका, सोसाइटी जेनरेल, इंवेस्को सहित लगभग 150 कंपनियों ने प्लेसमेंट टाटा कैपिटल और कई बड़ी कंपनियों ने 2023 के प्लेसमेंट में हिस्सा लिया। आईटी और एनालिटिक्स, बीएफएसआई, रिटेल और ई-कॉमर्स सेक्टर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में छात्रों को परामर्श, वित्त, विपणन और बिक्री, संचालन, एनालिटिक्स और एचआर की जॉब के आफर मिला है।

140 स्टार्टअप को की मदद
आईआईएम में इनक्यूबेशन सेंटर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (फीड) संचालित है। फीड राज्य सरकार के साथ सहयोग करके उत्तराखंड राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। फीड ने लगभग 140 स्टार्टअप को धन जुटाने में मदद करके और हुनर निखारने में सहयोग किया है। आईआईएम काशीपुर फीड की और से इनक्यूबेटेड किये गए कुछ स्टार्टअप देश में सफलता की कहानियां लिख रहे हैं। बीजक स्टार्टअप ने 34.1 मिलियन डॉलर, लूपवर्म ने 3.4 मिलियन डॉलर और ग्रीनपॉड लैब्स ने बाहरी निवेशकों से 0.54 मिलियन डॉलर जुटाए। पोल्ट्रीमोन, एनकोष, इन्फ़ीयू लैब्स और कई अन्य स्टार्टअप्स ने भी योग्यता के आधार पर और अन्य पंजीकृत स्टार्टअप्स को रास्ता दिखाते हुए पहचान बनाई है।

स्वर्ण पदक विजेता
त्वरित मांगलिक एमबीए बैच 2021-23
सलोनी सिंघल एमबीए एनालिटिक्स 2021-23
सौरभ दीक्षित ईएमबीए बैच 2020-22
रजत पदक विजेता
प्रत्युष सिंह एमबीए बैच 2021-23
भावना मल्होत्रा एमबीए एनालिटिक्स बैच 2021-23
आशीष शर्मा ई-एमबीए बैच 2020-22
कांस्य पदक
तनिष्क जायसवाल
सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक एमबीए एनालिटिक्स की भावना मल्होत्रा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed