फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Professor Ahuja of Kashpiur Bcomes New Director of IIT Ropar

काशीपुर के प्रोफेसर आहूजा आईआईटी रोपड़ के नए निदेशक नियुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Professor Ahuja of Kashpiur Bcomes New Director of IIT Ropar
काशीपुर में अपने परिवार के साथ आईआईटी रोपड़ के नवनियुक्त निदेशक प्रोफेसर राजीव आहूजा। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। राष्ट्रपति ने काशीपुर निवासी वैज्ञानिक राजीव आहूजा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ (पंजाब) का निदेशक नियुक्त किया है। डॉ. आहूजा स्वीडन में भौतिक विज्ञान और खगोल विज्ञान के क्षेत्र में कई वर्षों तक सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

जसपुरखुर्द निवासी डॉ. आहूजा ने आईआईटी रुड़की से स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। स्वीडन के उपसाला विश्वविद्यालय में उन्होंने डॉक्टरल फेलो के रूप में प्रवेश लिया और 2007 में इसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बने। ऊर्जा युक्त बैटरियों, हाइड्रोजन भंडारण, सोलर सेल पर डॉ. आहूजा का कार्य उल्लेखनीय है। विश्व की कई वैज्ञानिक पत्रिकाओं में उनके 950 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें स्टॉकहोम के रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज से वॉलमार्क पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। यह पुरस्कार स्वीडन के राजा हर साल युवा वैज्ञानिकों को प्रदान करते हैं। प्रोफेसर आहूजा को आईआईटी इंदौर में शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग में प्रोत्साहन के लिए भी सम्मानित किया गया था। आहूजा को ग्लोबल इनिशिएटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। प्रोफेसर आहूजा आईआईटी रोपड़ के निदेशक पद का कार्यभार निवर्तमान निदेशक प्रोफेसर सरित दास से ग्रहण करेंगे। आहूजा की पत्नी स्नेह लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय से इम्यूनोलॉजी में पीएचडी हैं। उनकी दो बेटियां आकांशा और ईशा एमबीबीएस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed