Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Production technology of indigenous species of oregano which enhances the taste of food developed

Exclusive: खाने का जायका बढ़ाने वाले ऑरिगेनो की स्वदेशी प्रजाति की उत्पादन तकनीक विकसित, ऐसे करें उत्पादन

Fri, 04 Jul 2025 12:51 PM IST
हीरा मेहरा सुरेंद्र कुमार वर्मा, संवाद
सुरेंद्र कुमार वर्मा, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 04 Jul 2025 12:51 PM IST
सार

पिज्जा और पास्ता का स्वाद बढ़ाने वाले ऑरिगेनो (अजवाइन की पत्ती) का खेतों में उत्पादन बढ़ेगा। केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी प्रजाति की उत्पादन तकनीक विकसित की है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है।

विज्ञापन
Production technology of indigenous species of oregano which enhances the taste of food developed
पंतनगर में सीमैप की उत्पादन तकनीक से विकसित स्वदेशी ऑरिगेनों की प्रजाति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिज्जा और पास्ता का स्वाद बढ़ाने वाले ऑरिगेनो (अजवाइन की पत्ती) का खेतों में उत्पादन बढ़ेगा। केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी प्रजाति की उत्पादन तकनीक विकसित की है। वैज्ञानिकों का दावा है कि ईजाद की गई नई तकनीक से प्रति हेक्टेयर 190 क्विंटल तक उत्पादन हो सकेगा। फिलहाल भारत में इसकी खेती नहीं की जाती है। देश में भी इसकी खेती को विस्तार देने की बहुत संभावना है। इसके उत्पादन से किसानों की आय भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

सीमैप वैज्ञानिकों के अनुसार भारत में ऑरिगेनो का आयात मुख्यतः तुर्की और नीदरलैंड से किया जाता है। मांग लगातार बढ़ने के बावजूद देश में उत्पादन तकनीक नहीं होने से इसकी खेती नहीं हो पा रही थी। वैज्ञानिकों ने इसकी उत्पादन तकनीक करीब तीन साल की मेहनत के बाद ईजाद की है।

विज्ञापन

उत्पादन तकनीक खोजने में सीमैप के वैज्ञानिक डाॅ. आरके उपाध्याय, डाॅ. आरसी पडलिया, डाॅ. वेंकटेश केटी, डाॅ. अमित चौहान, अमित तिवारी व सोमवीर सिंह आदि की विशेष भूमिका रही। भारत में ऑरिगेनो मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर, असोम, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप में पाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें उत्पादन

- सीमैप के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. आरके उपाध्याय के अनुसार इसकी रोपाई के लिए खेत को बराबर क्यारियों में बांटकर जल निकास की व्यवस्था करें।

- रोपाई के बाद पूरे खेत की तुरंत सिंचाई करें। साथ ही निश्चित अंतराल में सिंचाई का प्रबंध करें।

- ध्यान रहे कि फसल लेने के लिए 50 गुणा 50 सेंटीमीटर में पौधों की रोपाई की जगह लाइन से लाइन की दूरी को 20 सेंटीमीटर और बढ़ा देना चाहिए। इससे सर्दियों में लहसुन, प्याज व मटर आदि को उगाया जा सकता है।

- आर्गेनिक विधि से खेती के लिए पहले हरी खाद के लिए उपयुक्त फसल को खेत में बोना चाहिए। फिर रोपाई के समय गोबर की खाद खेत में डालकर हर कटाई के बाद निराई-गुड़ाई करनी चाहिए। साथ में लीफ कंपोस्ट, गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट आदि का प्रयोग करना चाहिए।



जानें ऑरिगेनो के बारे में

लेमिएसी कुल के ऑरिगेनो (ओरिगैनम वल्गेर एल.) को हिंदी में अजवाइन की पत्ती या मरुआ नाम से भी जाना जाता है। ऑरिगेनो की ताजी या सूखी पत्तियों का प्रयोग थाई, इटैलियन और ग्रीक व्यंजनों में मसाले आदि के रूप में किया जाता। कई लोग इसका प्रयोग हर्बल चाय के रूप में भी करते हैं।

काफी फायदेमंद होता है
सीमैप के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. आरके उपाध्याय के अनुसार ऑरिगेनो में समृद्ध फाइटोकेमिकल प्रोफाइल मौजूद होता है। ये रोगाणुरोधी, एंटीइन्फ्लामेंटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं। यह गले की खराश, खांसी, मांसपेशियों में दर्द, मुहांसे, दांत दर्द, सिर दर्द, ह्रदय रोग, एलर्जी और थकान जैसी बीमारियों में बेहद खास होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed