{"_id":"6591bbd854ccbb707c0a96a3","slug":"procession-started-with-jai-shri-rams-jai-ghosh-rudrapur-news-c-237-1-shld1013-963-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जय श्रीराम के जय घोष के संग निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जय श्रीराम के जय घोष के संग निकली शोभायात्रा
Mon, 01 Jan 2024 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
जवाहरनगर में अक्षत कलश यात्रा निकालते लोग। स्त्रोत: संवाद
किच्छा/शक्तिफार्म। श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण अभियान समिति की ओर से वार्डों की समितियों को प्रभु श्रीराम मंदिर का चित्र, अक्षत कलश और निमंत्रण पत्र भेंट किए गए।
रविवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा निकली। संयोजक सचिन चावला ने बताया कि 10 जनवरी तक अक्षत वितरित होंगे, 11 से 20 जनवरी तक श्री रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ आदि धार्मिक कार्य होंगे। इस मौके पर नगर के प्रमुख उद्योगपति किशन गोयल, नगर संघचालक संजय जुनेजा, पं. अरुणेश मिश्रा, विवेकदीप सिंह, शैली फुटेला, दीपा गोयल, शोभा गोयल, धर्मराज जायसवाल आदि थे।
इधर, शक्तिफार्म में भी पूजित अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा जीआईसी से निकाली गई। यात्रा का जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पर्वतीय रामलीला और न्यू ज्ञानदीप स्कूल के बच्चों ने श्रीराम दरबार की झांकी निकाली। सुरेंद्र नगर शिव मंदिर में यात्रा के समापन पर तारकेश्वर धाम पूजा कमेटी की ओर से आयोजित भंडारे में ज्ञानेंद्र तिवारी, पवन विंद, जितेंद्र कुमार, ऋषभ कुमार, जयंत मंडल, मनोज विश्वास, मोहित बिष्ट, मोहन कुमार, शिखा हलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जवाहरनगर में निकाली गई अक्षत कलश यात्रा
शांतिपुरी। अयोध्या से पहुंची अक्षत कलश के साथ ग्राम जवाहरनगर में यात्रा निकाली गई। यात्रा संयोजक जगदीश चंद्र कांडपाल के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा जवाहरनगर, मुख्य बाजार होते हुए स्व. श्यामलाल खेल मैदान परिसर के शिव मंदिर पहुंची। यहां राम भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद बांटा। वहां दिग्विजय सिंह खाती, दीपा ललित कांडपाल, तारा कोरंगा, लक्षमण कोरंगा, गंगा पपोला, धन शर्मा आदि थे।
वार्डों में अक्षत कलश बांटे गए
गूलरभोज। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व वहां से शिव मंदिर में पहुंचे अक्षत कलश को गोविंदपुर मंडल की सभी सात ग्राम सभाओं और नगर पंचायत के सात वार्ड में वितरित किया गया। इन अक्षतों को हर ग्राम सभा के प्रत्येक गांव और प्रत्येक घर में बांटा जाएगा। वहां राजेंद्र मेहरा, अजय अरोरा, इंदर सिंह मेहता, बाबू सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह मेहरा, उदयभान, कैलाश शर्मा, अतुल पांडे आदि थे।