{"_id":"6a8dea25574eb4c1d9030e2b","slug":"priyanshi-won-a-gold-medal-at-the-national-taekwondo-championship-khatima-news-c-236-1-ktm1001-115521-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रियांशी ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रियांशी ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक
Wed, 26 Aug 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। पाचवीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भूड़ महोलिया, खटीमा निवासी प्रियांशी बोहरा ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में प्रियांशी ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण जीता है।
प्रियांशी के पिता पुष्कर सिंह बोहरा ने बताया कि प्रतियोगिता 17 से 21 अगस्त तक छत्रपति शिवाजी महाराज, स्पोर्ट्स स्टेडियम, पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित हुई। प्रियांशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रियांशी ने पहला स्वर्ण पदक वर्ष 2024 और दूसरा वर्ष 2025 में जीता था। इससे पहले प्रियांशी 16 से 20 मार्च तक उड़ीसा में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप, तीन से छह दिसंबर 2025 तक नैरोबी में वर्ल्ड ताइक्वांडो अंडर-21 चैंपियनशिप और 21 से 24 मई तक उलानबटोर, मंगोलिया में 27वीं एशियन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। संवाद