फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Priyanka helped Corona Patient.

प्रियंका गांधी ने उपलब्ध कराया कोरोना संक्रमित को कंसन्ट्रेटर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Priyanka helped Corona Patient.
कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना संक्रमित के लिए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मुहैया कराया है। कंसन्ट्रेटर मिलने के बाद मरीज को परिजन घर ले आए और उन्होंने 24 घंटे में मिली मदद के लिए प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं का आभार जताया है।
विज्ञापन

भूरारानी में रहने वाले याशु माथुर के चाचा शिओपाल सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे। बिलारी मुुरादाबाद निवासी शिओपाल को बेड नहीं मिलने पर रामपुर रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिओपाल को भर्ती कराने के साथ ही रेमडिसिवर और अन्य इंतजाम करने में याशु के पड़ोसी अंशुल वर्मा, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, हरीश पनेरु और नगर महामंत्री राजीव कामरा ने काफी मदद की थी।
विज्ञापन

राजीव ने बताया कि शिओपाल का बेटा भी संक्रमित था लेकिन होम आइसोलेट होने के बाद वह ठीक हो गया था। अस्पताल की ओर से शिओपाल की हालत ठीक होने और घर ले जाकर ऑक्सीजन में रखने को कहा गया था। इसके लिए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की जरूरत पड़ रही थी। काफी महंगा होने और उपलब्ध नहीं होने पर जब कंसन्ट्रेटर नहीं मिला तो अंशुल ने अपने चाचा और कांग्रेस के पूर्व प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के माध्यम से प्रियंका गांधी से मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रियंका के पीए ने जरूरी जानकारी लेकर मदद का भरोसा दिया। शनिवार को मुरादाबाद के कांग्रेस नेता असलम खुर्शीद ने दिल्ली में प्रियंका गांधी के दफ्तर से कंसन्ट्रेटर लाकर रुद्रपुर में परिवार को सौंप दिया। इसके बाद परिजन मरीज को अस्पताल से घर ले आए। परिवार ने 24 घंटे में कंसन्ट्रेटर मिलने पर प्रियंका का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed