{"_id":"b7a2f755a66b505ca03835ea81450c43","slug":"prior-to-honor-life-sculptures-out-kalash-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली कलश यात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
लाहोरियान मोहल्ला स्थित मां मंशा देवी मंदिर में शिव परिवार और भगवान श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं समेत कई अन्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को की जाएगी। इससे पूर्व बुधवार को मंदिर परिसर में मूर्ति पूजन कार्यक्रम हुआ। वहीं बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
कलश यात्रा में सबसे आगे घुड़सवार, उसके पीछे एक सौ एक महिलाएं कलश धारण किए चल रही थीं। यात्रा में प्राण प्रतिष्ठा को लाई गईं देवी-देवताओं की मूर्तियां भी शामिल थीं। उधर शुक्रवार को हवन-पूजन के साथ श्री शिव परिवार, श्री राधा-कृष्ण, पंचमुखी हनुमान, भैरो बाबा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
शोभा यात्रा में मां मंशा देवी/शिव मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संरक्षक संदीप सहगल, वासुदेव अरोरा, विकास शर्मा खुट्टू, राजेंद्र माहेश्वरी, राकेश सिंधवानी, मुकुल मानव, आशीष शर्मा, राजीव सेतिया, प्रदीप पैगिया, मनोज पाहवा, मुकेश गुलाटी, अजय सानी आदि सैकड़ों भक्तगण शामिल थे।
विज्ञापन