फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Principal dead body found hanging in rudrapur

Principal Suicide Case: प्रधानाचार्य का फंदे से लटका मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में पुलिस

Sat, 28 Oct 2023 12:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 28 Oct 2023 12:28 PM IST
सार

रुद्रपुर में रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अपने घर पर फंदे पर लटकी मिली। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसके आत्महत्या की है। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Principal dead body found hanging in rudrapur
निजी स्कूल की प्रधानाचार्य कमरे में फंदे पर लटकी मिली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनी में रहने वाली रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अपने घर पर फंदे पर लटकी मिली। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसके आत्महत्या की है। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  ओमेक्स कॉलोनी के गंगेज टावर सी- 107 में सुयोग भारती अपनी पत्नी पायल भारती (37) और दो बेटियों के साथ रहते थे। पायल रेनबो पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य थी। शुक्रवार को स्कूल से आने के बाद पायल अपने कमरे में चली गई थी और बेटी बाहर कमरे में टीवी देख रही थी। बड़ी बेटी स्कूल के कैंप में बाहर गई थी और पति भी दोस्तों के साथ बाहर था।
विज्ञापन


आधी रात जब सुयोग घर आया था तो पायल के कमरे का दरवाजा बंद था। काफी देर आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने धक्का देकर खोल दिया। वहां चुन्नी के फंदे पर पायल लटकी पड़ी थी। उसने फंदे से उतारकर पायल को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पति-पत्नी में किसी प्रकार के झगड़े और तनाव की बात सामने नहीं आई है। शाम के समय पायल ने पति से जरूर परेशान होने की बात कही थी। लेकिन परेशानी साझा नहीं की थी। मृतक मूल रूप से करनाल हरियाणा की रहने वाली है और दो साल से रुद्रपुर में रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed