{"_id":"681a6cd0c81b37a995094f9d","slug":"primary-teachers-protested-against-attendance-on-the-app-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124369-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्राथमिक शिक्षकों ने एप पर उपस्थिति का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्राथमिक शिक्षकों ने एप पर उपस्थिति का जताया विरोध
Wed, 07 May 2025 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 07 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक संघ ने स्विफ्ट चैट एप पर लोकेशन के आधार पर उपस्थिति का विरोध किया है। मंगलवार को संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब सिरोही की अगुवाई में पदाधिकारियों ने डीईओ बेसिक हरेंद्र मिश्रा के माध्यम से निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को चार सूत्री ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि जिले में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को विभाग ने टेबलेट उपलब्ध कराए हैं। लेकिन उनको संचालित करने के लिए न तो सिम है और न ही डेटा के लिए प्रतिमाह धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। उच्च प्राथमिक स्तर पर किसी तरह की संचार व्यवस्था के रूप में विभागीय सुविधा नहीं दी जा रही है। जिले में जो शिक्षक आईफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनको अपनी लाइव लोकेशन भेजने में समस्या आ रही है। आईफोन में स्विफ्ट चैट एप काम नहीं करता है। जिले के सभी विद्यालयों में नेटवर्क की स्थिति समान नहीं है। शहरी क्षेत्रों के सापेक्ष ग्रामीण और सूदूरवर्ती ग्रामीण विद्यालयों में नेटवर्क सुविधा बाधित होती रहती है। उन्होंने पूर्व की तरह ही शिक्षकों की उपस्थिति को संकलित करने की मांग की है। वहां पर कोषाध्यक्ष नितेंद्र सिंह गिल, मंत्री शैलेश कुमार जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन