{"_id":"61b7a657218d7708837aa814","slug":"press-release-sitarganj-news-hld447539198","type":"story","status":"publish","title_hn":"716 शहीद किसानों के नाम पर बनेगा स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
716 शहीद किसानों के नाम पर बनेगा स्मारक
विज्ञापन
डॉ. सुरेश गंगवार।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के प्रतिनिधि डॉ. सुरेश गंगवार ने बताया कि गुरुनानक फार्म में किसान आंदोलन में शहीद हुए 716 किसानों के नाम से शहीद स्मारक का निर्माण होगा। इसके लिए उनकी पत्नी रेनू ने घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की तर्ज पर इन शहीद किसानों को भी आंदोलनकारी का दर्जा मिलना चाहिए।
सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू के घोषणा करने के बाद उनके पति डॉ. गंगवार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. गंगवार ने बताया कि वह किसान परिवार में जन्मे हैं और किसानों के दर्द को समझते हैं। कृषि आंदोलन में शहीद किसानों को याद रखने के लिए जिला पंचायत की ओर से शहीद स्मारक बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य वीर सैनिकों के नाम पर ग्राम बरा में स्वर्गीय गिर्जेश गंगवार राजकीय इंटर कालेज में मुख्य मार्ग से एनसीसी विंग तक सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने देश की सभी राज्य सरकारों से राज्य आंदोलनकारियों की तर्ज पर एक साल से अधिक आंदोलन करने वाले किसानों को आंदोलनकारी का दर्जा देने की मांग की।