फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   president murmu in pantnagar

प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है विश्व : राष्ट्रपति

Wed, 08 Nov 2023 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 08 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
president murmu in pantnagar
पंतनगर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को गणेश भगवान का फ्लावर पाट भेंट करते डीएम उदयराज
पंतनगर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि वातावरण और मिट्टी की समस्याओं से निपटने के लिए दुनिया प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर बढ़ रही है। पूरा विश्व इस साल को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मना रहा है। उत्तराखंड मोटे अनाज के उत्पादन में अग्रणी राज्य है। विश्वविद्यालय ने कृषि भूमि पर छिड़काव के लिए ड्रोन का निर्माण किया है और ड्रोन तकनीक का लाभ किसानों तक जल्द पहुंचेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जीबी पंत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित 35वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति ने उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को बधाई दीं। कहा कि देश का पहला विश्वविद्यालय शुरूआत से ही कृषि, अनुसंधान, प्रसार के लिए उत्कृष्टता का केंद्र बना हुआ है। पंतनगर बीज के नाम से विख्यात बीज पर किसान आंख बंद कर भरोसा करते हैं। विवि ने विभिन्न फसलों, फलों और सब्जियों के कुल 346 उन्नत किस्मों और दो नस्लों का विकास किया हैै। दलहनी फसलों की सात प्रजातियां विकसित की हैं। ये प्रजातियां दलहन उत्पादन में जरूर क्रांति लाएगी। कहा कि विवि को तीन बार सरदार पटेल उत्कृष्ट कृषि संस्थान अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। विवि पुस्तकालय में साढ़े चार सौ से अधिक पुस्तकें हैं और विद्यार्थियों को पुस्तकें खरीदनी नहीं पड़ती हैं। अध्ययन-अध्यापन डिजिटल रूप में उपलब्ध है। उन्होंने कृषि ड्रोन के लिए विवि के वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं को बधाई दी। राष्ट्रपति ने 1041 विद्यार्थियों को उपाधि और दीक्षा प्रदान की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed