फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Preparing to clamp down on paper mill management

पेपर मिल प्रबंधक पर शिकंजा कसने की तैयारी

Fri, 16 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
। करीब साढ़े पांच सौ श्रमिकों का बकाया वेतन, भत्तों का करीब दो करोड़ रुपये दबाए बैठे श्री श्याम पेपर मिल पर प्रशासन शिकंजा कसने जा रहा है। तहसीलदार ने श्रमिकों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को घुमा रहे मिल प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में कार्रवाई करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। दूसरी तरफ बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे श्रमिकों का मिल गेट पर धरना जारी रहा।
विज्ञापन



दरअसल मुरादाबाद रोड पर स्थित श्री श्याम पेपर मिल ने बीते अगस्त 2015 से करीब साढ़े पांच सौ श्रमिकों का करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये का बकाया देना है। बकाया नहीं चुकाने पर प्रशासन ने करीब चार एकड़ जमीन कुर्क करने के साथ ही दो बार नीलामी की तारीख भी मुकर्रर कर दी थी। लेकिन प्रबंधन ने बकाया चुकाने को लेकर समय मांगा और प्रशासन को भी गुमराह किया।
विज्ञापन


जिसके चलते प्रशासन भी श्रमिकों के निशाने पर आ गया। तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि मिल प्रबंधन ने भुगतान करने की बात कहकर प्रशासन को भी गुमराह किया है। लिखित पत्र देने के बाद भी भुगतान नहीं किया। मिल प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर पुलिस को दी गई है।  इधर बकाया भुगतान की मांग को लेकर मिल गेट पर श्रमिकों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। धरना देने वालों में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भगवत सिंह खालसा, अमरजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप, कुलविंदर सिंह, मनमीत, गोल्डी, संपत, लक्ष्मण कुमार आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed