{"_id":"681baf2d569e230a3b01c54a","slug":"preparations-for-the-election-of-the-head-of-chhipi-community-intensify-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-126692-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छीपी बिरादरी के सदर के चुनाव की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छीपी बिरादरी के सदर के चुनाव की कवायद तेज
Thu, 08 May 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 08 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसायटी के सदर (अध्यक्ष) के चुनाव की कवायद तेज हो गई है। 18 मई को चुनाव होगा। जिन व्यक्तियों का बिरादरी ने सोशल बहिष्कार किया होगा वह चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
चुनाव अधिकारी अतीकुर्रहमान रहबर ने बताया कि नए सदर के तीन वर्षीय चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन ने अधिसूचना जारी की है। 10 मार्च को निवर्तमान सदर अनीस अहमद का कार्यकाल पूरा हो गया है। नए सदर के लिए पट्टी चौहान, गुजरातियान एवं जुलाहान ईदगाह सेक्टर के मतदाता ही प्रतिभाग करेंगे। 11 मई को नाजदगी, 12 को स्क्रूटनी, नाम वापसी, नाम घोषणा एवं चिह्न आवंटित का कार्यक्रम तय किया गया है। 18 मई की सुबह चुनाव होगा और इसी दिन शाम को मतगणना की जाएगी। चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रिया को मोहल्ला पट्टी चौहान स्थित मदरसा बदरूल उलूम में संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8, 9 एवं 10 सेक्टर के प्रत्याशी ही चुनाव में प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रत्याशी की उम्र 40 साल होना जरूरी होगा। वह किसी मस्जिद-मदरसा कमेटी का सदस्य नहीं होना चाहिए