फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pregnant women are divided Gune gram

गर्भवती महिलाओं को बंट रहे घुने चने

Sun, 06 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Sun, 06 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



 सरकार की गर्भवती, धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए टेक होम योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। सरकार द्वारा बांटा जा रहा राशन इतना खराब है कि उससे महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार होने के बजाय बीमार होने की संभावना अधिक हो गई है। एक आंगनबाड़ी केंद्र पर बांटे जा रहे चने घुने हुए मिले और उसमें कीड़े रेंग रहे थे। बार-बार शिकायत करने के बाद प्रशासन ने जांच के लिए एक कानूनगो को भेजा।


शनिवार को टांडा उज्जैन अलीगंज की आंगनबाड़ी कार्यकत्री बीना चौहान के केंद्र पर टेक होम राशन योजना में चना, किशमिश, सूजी के पैकेट बांटे जा रहे थे। एक महिला ने पैकेट खोलकर देखा तो चने के पैकेट के अंदर घुन, कीड़े रेंगते दिखे। कुछ समय बाद ही आंगनबाड़ी सुपरवाइजर शुचि शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी (नगर) शांति देवी, कानूनगो प्रेम सिंह, पटवारी राम सिंह मौके पर पहुंच गए। सुपरवाइजर शुचि शर्मा ने बताया कि खाद्यान्न की सप्लाई सृजन बहुउद्देशीय सहकारिता समूह जसपुर खुर्द ने की है। सप्लायर को खराब खाद्यान्न वापस ले जाने को लिखा जाएगा। कानूनगो ने खराब चने का सैंपल ले लिया है। बता दें कि सप्लायर समिति जिन बैगों में खाद्यान्न सामग्री देती है। वह सील बंद नहीं होते हैं। इन पैकेटों को स्टेपलर पिन से बंद किया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed