फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Precautions For Corona

कोरोना वायरस की रोक को गांवों में भी होगा दवाई का छिड़काव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Precautions For Corona
बाजपुर में किटनाशक दवाई का छिड़काव करते पालिका कर्मचारी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/बाजपुर/जसपुर। एसडीएम सुंदर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना की रोकथाम के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सभी प्रधानों की है। सभी प्रधानों को दवा और स्प्रे मशीनें दी जाएंगी। उधर, नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी ने बताया कि निगम के तहत आने वाले क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव शुरू हो गया है। 10 टीमें गठित की है। दवा छिड़काव का काम तेजी से चल रहा है। इधर, वेटरनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कैलाश उनियाल और महासचिव आशुतोष जोशी ने सचिव पशुपालन को पत्र लिखकर कहा कि पशुपालन कर्मी आपातकालीन सेवा भी देते हैं। पशुपालन विभाग की सेवाएं बंद होने पर पशु स्वास्थ्य रक्षा कैसे होगी। ज्ञापन में पशु चिकित्सा सेवा को मुख्य सचिव के आदेश से बाहर रखे जाने की मांग की। इधर, बाजपुर में बृहस्पतिवार को पालिका ने कीटनाशक का स्प्रे करवाया। वहां पर पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, ईओ जगदीश चंद्र, सभासद राजदीप तिवारी, कैलाश चंद्र जोशी, संजय सक्सेना आदि थे। इधर नागरिकों ने मेडिकल स्टोरों पर मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। वहीं, बाजपुर मंडी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्य भूषण सिंगला ने समिति के स्टाफ को मास्क ाअैर सैनिटाइजर बांटे। गांव बन्नाखेड़ा में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार नहीं लगा। इधर, जसपुर पालिका के ईओ नजर अली ने मुनादी करवाकर बताया कि कोरोना को देखते हुए शुक्रवार को नगर में साप्ताहिक बाजार नहीं लगेगा। पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मियों, सामान्य कर्मचारियों और सभासदों को मास्क बांटे। इधर, बृहस्पतिवार देर शाम एसडीएम सुंदर सिंह ने सीएचसी पहुंचकर कोरोना आइसोलेशन वार्ड एवं इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. एचके शर्मा ने बताया की खांसी-जुकाम के मरीजों के लिए अलग से ओपीडी काउंटर बनाया गया है। वहां पर कोतवाल उम्मेद सिंह दानू, डॉ. विद्याभूषण, एबी भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed