{"_id":"6ad12d0fbede826bcb05f60d","slug":"pre-booking-for-jewellery-purchases-on-dhanteras-has-begun-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-150216-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: धनतेरस पर ज्वैलरी खरीदारी को शुरू हुई प्री बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: धनतेरस पर ज्वैलरी खरीदारी को शुरू हुई प्री बुकिंग
Fri, 16 Oct 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। धनतेरस और दीपावली के लिए बाजार में चहल-पहल होने लगी है। व्यापारियों ने दीपावली की सामग्री मंगानी शुरू कर दी है। ज्वेलर्स के यहां आभूषण और सोने-चांदी की मूर्तियों की डिमांड आने लगी है। बर्तन कारोबारियों को भी दिवाली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
शारदीय नवरात्र शुरू होने के बाद ग्राहक दुकानों में आकर दिवाली की खरीदारी की जानकारी लेने लगे हैं। लोगों ने धनतेरस पर ज्वैलरी खरीदारी को प्री बुकिंग करा ली है। ज्वैलर्स समीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि सोने-चांदी के सिक्के, चांदी के पूजा में काम आने वाले बर्तन और लक्ष्मी-गणेश मूर्ति की मांग है। दो महीने पहले सोने-चांदी के सिक्के, मूर्ति बनाने का ऑर्डर दे दिया है। बर्तन कारोबारी वीर अरोरा ने बताया अब सिल्वर के बर्तनों का क्रेज खत्म हो गया है। गृहणियों को अब ट्राय-प्लाई स्टेनलेस स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन ज्यादा पसंद आ रहे हैं। स्टील के डिनर सेट, कुकर और पीतल के पूजा के बर्तनों की अधिक मांग है। इस बार कारोबार पिछले साल से अच्छा रहने की उम्मीद है।