फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   prantiya Udyog vyapaar mandal demonstrated against waterlogging in the main market

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में भी जलभराव, व्यापारी गुस्साए, पानी में खड़े होकर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
prantiya Udyog vyapaar mandal demonstrated against waterlogging in the main market
रुद्रपुर मुख्य बाजार में जलभराव के पानी में खड़े होकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। बारिश ने नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहर की गुड़ मंडी में जलभराव हो गया। व्यवस्था से गुस्साए व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी नगर निगम गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में दर्जनों व्यापारियों ने गुड मंडी में जलभराव के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते सड़क पर रुके पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि एक नहीं कई बार नगर निगम के अधिकारियों को नाली निर्माण के पश्चात मिट्टी हटाने को ज्ञापन भी दिया गया था, मगर अधिकारियों की भारी लापरवाही व तानाशाही रवैये के कारण रुद्रपुर शहर की अनदेखी की जा रही है, इस कारण आज रुद्रपुर शहर की अनेकों गलियों में थोड़ी सी बारिश मे ही पानी भर गया है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना को लेकर व्यापारियों का बहुत व्यापार प्रभावित हो चुका है। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी के कारण भी बहुत नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मिट्टी नहीं उठाई तो व्यापारी नगर निगम के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर सतीश अरोरा, गुरप्रीत सिंह, राजू चलाना विपिन अरोड़ा, उमेश कुमार, अर्पित कामरा, मनवीर सिंह, राकेश खुराना, ट्विंकल ठक्कर, दीपक कालरा, अमन पांडे, रिंकू नारंग, देव अरोड़ा, अरविंद ठक्कर आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed