फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Power cuts are causing pain in the scorching heat

Udham Singh Nagar News: झुलसाती गर्मी में बिजली कटौती दे रही दर्द

Fri, 20 Jun 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Power cuts are causing pain in the scorching heat
रुद्रपुर। झुलसाती गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। दिन की अपेक्षा रात में अधिक बिजली कट रही है। यूपीसीएल लाइन मरम्मत का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक थोड़े-थो़ेड़े समय के लिए कई बार बिजली कट रही है। जिला मुख्यालय के नगरीय क्षेत्र के साथ ही समीपवर्ती जयनगर, कालीनगर क्षेत्र में रात को भी बिजली परेशान कर रही है। रात में कई घंटे तक बिजली गुल रह रही है। जयनगर क्षेत्र में रात आठ बजे के बाद बिजली गुल होने का सिलसिला शुरू हो जाता है जो देर रात तक जारी रहता है। बुधवार की रात भी करीब 10 बजे से एक घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

इन दिनों अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। बिजली न होने से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता (वितरण) नरेंद्र सिंह टोलिया ने बताया कि किसी भी इलाके में बिजली की कटौती नहीं हो रही है। बारिश के दौरान लाइनों को नुकसान पहुंचने के कारण ब्रेक डाउन करना पड़ रहा है। बरसात को देखते हुए पेड़ों की लाॅपिंग की जा रही है। इस वजह से संबंधित क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली काटी जा रही है। रात में बिजली गुल होने के संबंध में जानकारी हासिल की जाएगी। रात में बिजली न कटे, इसकी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed