{"_id":"6775968af0be8de4e4098868","slug":"post-mortem-of-monkeys-found-dead-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-119273-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दिनेशपुर मोड़ के पास सीमेंट लदा ट्राला पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दिनेशपुर मोड़ के पास सीमेंट लदा ट्राला पलटा
Thu, 02 Jan 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिनेशपुर मोड़ के पास मंगलवार की रात सीमेंट से लदा ट्राला पलट गया। ट्राला का अगला हिस्सा सुरक्षित रहने से चालक और क्लीनर सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे रुड़की से हल्द्वानी जा रहा सीमेंट से लदा ट्राला दिनेशपुर मोड़ के पास (पंतनगर ओवरब्रिज के निकट) पलट गया। इससे सीमेंट सड़क पर बिखर गया। ट्राला चालक विशाल ने बताया कि गुल्ला टूटने से चालक केबिन से ट्राला अलग हो गया था। हादसे में चालक के केबिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बताया कि ट्राला में 40 टन सीमेंट लदा था। बुधवार सुबह पलटे ट्राला को क्रेन की मदद से हटाया गया।