फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Positive

मनरेगा : छह किमी का सफर एक किलोमीटर में तय करेंगे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Positive
रुद्रपुर में मिलक गांव में मनरेगा से बनकर तैयार सड़क। - फोटो : RUDRAPUR
विकासखंड के कुरैया ग्राम पंचायत के मिलक गांव के ग्रामीणों को नए साल में मनरेगा से सड़क की सौगात मिली है। मिलक को दरऊ गांव से जोड़ने के लिए सीसी सड़क का काम पूरा हो गया है। अब मिलक के ग्रामीणों को दरऊ गांव के मुख्य मार्ग तक जाने के लिए छह किलोमीटर के बजाय सिर्फ एक किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मनरेगा की ओर से ग्रामीणों को सुविधाएं देने के लिए ग्रामीण संपर्क मार्ग, बहुउद्देशीय भवन, क्षेत्रफल विस्तार, सूक्ष्म सिंचाई कार्य, खेल मैदान, पारंपरिक जल निकायों का नवीकरण, ग्रामीण स्वच्छता सहित कई कार्य किए जाते हैं। जिले में दो करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से 583 संपर्क मार्ग मनरेगा की ओर से बनाए गए हैं। जबकि 958 मार्गों में अभी भी कार्य चल रहा है। राज्य गठन के 20 साल बाद कुरैया के मिलक गांव से ग्राम पंचायत सैजना को जोड़ने वाली एक किलोमीटर संपर्क मार्ग का निर्माण मनरेगा योजना से किया गया है। इससे पहले दोनों गांवों को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग नहीं था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की दिक्कतों को देखते हुए खेतों के बीच से संपर्क मार्ग तैयार किया गया है। सड़क निर्माण से गांव में रहने वाले साढ़े पांच हजार परिवार को राहत मिली है। मनरेगा के उप कार्यक्रम अधिकारी शशांक जौहरी ने बताया कि मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत 46.77 लाख रुपये की लागत से कुरैया के मिलक गांव से ग्राम पंचायत सैजना का संपर्क मार्ग बनकर तैयार हो गया है, इससे ग्रामीणों को 20 साल बाद राहत मिली है। ग्रामीणों को छह किलोमीटर का सफर अब एक किलोमीटर में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन भी बनकर हो रहे तैयार
रुद्रपुर। विकास भवन स्थित मनरेगा प्रकोष्ठ से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 15.53 लाख रुपये की लागत से 17 बहुउद्देशीय भवन व शेड बनकर तैयार हो गए हैं। 119 निर्माण कार्य अभी भी गतिमान हैं। बहुउद्देशीय भवन से ग्रामीणों को बैठक और अन्य आयोजन करने की सुविधा मिल सकेगी।

रुद्रपुर के मिलक गांव में ऐसी हालत में था संपर्क मार्ग।

रुद्रपुर के मिलक गांव में ऐसी हालत में था संपर्क मार्ग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed