फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Positive news.

अब बरेली के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा चालू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Positive news.
सितारगंज में बरेली के लिए रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा। स? - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नगर से अमरिया, पीलीभीत होकर बरेली तक सीधी रोडवेज बस सेवा चालू हो गई है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बस को हरी झंडी दिखाकर बरेली के लिए रवाना किया। इससे लंबे समय से लोगों की मांग पूरी हो गई। इस बस सेवा से लोगों का एक घंटे का समय और 50 रुपये अतिरिक्त किराये की भी बचत होगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सौरभ ने बताया कि हल्द्वानी डिपो की यह बस सुबह सात बजे हल्द्वानी से चलेगी। चोरगलिया होकर करीब 8:30 बजे सितारगंज रोडवेज बस स्टेशन पहुंचेगी। अमरिया, पीलीभीत होकर बरेली जाएगी। बरेली से दोपहर 2:30 बजे इसी रूट से बस की वापसी होगी। कैबिनेट मंत्री सौरभ ने कहा कि उन्होंने परिवहन मंत्री चंदनराम दास से पीलीभीत, बरेली जिलों के लिए बस सेवा चालू कर रोडवेज बस स्टेशन के सौंदर्यीकरण का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

इसलिए परिवहन मंत्री दास ने रोडवेज स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि हर बस के रोडवेज बस स्टेशन से चलनी चाहिए। कहा कि बाईपास से गुजरने वाली चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री सौरभ ने शिक्षक कॉलोनी में चौबीस लाख रुपये से हुए जलनिकासी, सौंदर्यीकरण के कार्य का लोकार्पण किया। जीआईसी के प्रधानाचार्य रविंद्र पाठक, जीआईसी ओदली के प्रधानाचार्य सुरेश कुशवाहा, अशोक सिंह आदि ने सौरभ को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टनकपुर के आरएम पवन मेहरा, एआरएम केएस राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, मंत्री प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पलविंदर सिंह औलख, रतन लाल गुप्ता, शमशुल हक मलिक, अमरजीत कटवाल, कमल जिंदल, खतीब अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed