{"_id":"67b63913f32ce5891403f462","slug":"positive-news-in-hindi-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-123441-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नादेही मिल ने गन्ना किसानों को 4.72 करोड़ का किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नादेही मिल ने गन्ना किसानों को 4.72 करोड़ का किया भुगतान
Thu, 20 Feb 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। नादेही चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मिल ने उनके खाते में 4.72 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान भेज दिया है।
नादेही चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक चंद्र सिंह इमलाल ने बताया कि छह जनवरी तक मिल ने 1,26,593.38 क्विंटल गन्ने की खरीदारी की है। बुधवार को किसानों के बकाया भुगतान में से पांच वीं किस्त के रूप में 4.72 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है। मिल किसानों के खाते में कुल 33.62 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। इस सत्र में मिल ने 14.85 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई भी कर ली है। 1,46,600 क्विंटल चीनी का उत्पादन भी कर लिया है। टू-डेट चीनी परता 10.02 प्रतिशत रहने का अनुमान है। प्रधान प्रबंधक ने कृषकों से बसंत कालीन गन्ना बुआई के दौरान मिल संरक्षित गन्ना क्षेत्र में अधिक से अधिक उन्नतशील प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने का अनुरोध किया है।