{"_id":"68584de53634dd80ba02eefb","slug":"positive-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-126270-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ऊधमसिंह नगर में अब तक लगे 46701 स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ऊधमसिंह नगर में अब तक लगे 46701 स्मार्ट मीटर
Mon, 23 Jun 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। अब तक जिले में 46701 स्मार्ट लग चुके हैं। एक महीने के अंतराल में ही 12703 मीटर लगे हैं। सबसे अधिक स्मार्ट मीटर काशीपुर डिवीजन में तो सबसे कम रुद्रपुर प्रथम डिवीजन के किच्छा में लगे हैं। जिले में बीते 17 मार्च तक यूपीसीएल के सातों डिविजनों में 13522 स्मार्ट मीटर लगे थे। 16 अप्रैल को यह संख्या 22135 हो गई। बीते 13 मई तक जिले में 33998 स्मार्ट मीटर लग चुके थे। बीते 16 जून तक स्मार्ट मीटर का आंकड़ा 12703 की छलांग के साथ 46701 हो गया। अब तक रुद्रपुर प्रथम डिवीजन में 2606, इसी डिविजन में सम्मिलित किच्छा में 2131, रुद्रपुर द्वितीय डिविजन में 3585, सितारगंज में 7175, खटीमा में 6206, बाजपुर में 5771, जसपुर में 3641 और काशीपुर डिविजन में सबसे अधिक 15286 स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। सभी डिवीजनों में हर दिन स्मार्ट लगाए जा रहे हैं। यूपीसीएल रुद्रपुर के मुख्य अभियंता (वितरण)नरेंद्र सिंह टोलिया ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के लिए लाभकारी है। प्रतिदिन की बिजली खर्च का सारा डाटा मोबाइल पर आ जाता है। संवाद
विज्ञापन