{"_id":"683def4da0d06dba030f02d3","slug":"positive-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1009-125461-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गोशाला स्थल पर व्यवस्था जुटा रही सामाजिक संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गोशाला स्थल पर व्यवस्था जुटा रही सामाजिक संस्था
Tue, 03 Jun 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। ग्राम रामकोट नंबर छह में गोशाला निर्माण के लिए शासन स्तर से करीब 3.36 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जनता की मांग पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रामकोट नंबर छह में गोशाला निर्माण के लिए 4.5 एकड़ भूमि का चिह्नीकरण और धनराशि स्वीकृत कराई गई थी। नगरपालिका को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया है।
गोशाला निर्माण से पूर्व लावारिस पशुओं की देखभाल और उनके खानपान की व्यवस्था के लिए श्री राधा बल्लभ गो सेवा ट्रस्ट ने व्यवस्थाओं को जुटाना शुरु कर दिया है। सोमवार को ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों ने गोशाला परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लावारिस पशुओं के खान-पान और रहन-सहन के लिए बनाए जा रहे अस्थायी शेड का निर्माण किया है। शेड में पशुओं के लिए करीब 90 ट्रॉली भूसा एकत्र किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद बजाज और उनकी टीम व्यवस्थाओं को पूरा करने में लगी है। विनोद बजाज ने सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े लोगों से गोशाला निर्माण के लिए मदद की अपील की है। संवाद