{"_id":"683df5014d53d99e76003de8","slug":"positive-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-127862-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 8 चौराहों का जल्द होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 8 चौराहों का जल्द होगा सौंदर्यीकरण
Tue, 03 Jun 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। अब नगर निगम क्षेत्र के सभी आठ चौराहों का सौंदर्यीकरण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। मुरादाबाद रोड स्थित मंडी पुलिस चौकी को तिराहे से शिफ्ट करने के लिए रुपरेखा तैयार की जा रही है।
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में सोमवार को नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेयर दीपक बाली शामिल रहे। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि इस दौरान निगम क्षेत्र के चैती चौराहा, टांडा तिराहा, मंडी तिराहा, चीमा चौराहा, चैती तिराहा, स्टेडियम तिराहा, मुख्य चौराहा, संडे मार्केट चौराहा के सौंदर्यीकरण पर चर्चा की गई।
तय किया कि शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चौराहों पर रोटरी बनाई जाएगी। अधिकारियों ने चौराहों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुरादाबाद रोड स्थित मंडी तिराहा के बीचोंबीच में मंडी पुलिस चौकी बनी हुई है जो कि हादसों का कारण बन सकती है। अधिकारियों ने तय किया कि मंडी पुलिस चौकी के तिराहे से हटा कर वहीं आसपास खाली भूमि पर चौकी का निर्माण कराया जाएगा और वहां पर भी रोटरी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में एसपी, नगर आयुक्त, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई, उप जिलाधिकारी, ईई लोनिवि, ऊर्जा निगम और एई डीडीए ने प्रतिभाग किया। संवाद