{"_id":"679bc78f0f7e085649046004","slug":"positive-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-122635-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर के पांच स्कूलों को मिलेगी कक्षों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर के पांच स्कूलों को मिलेगी कक्षों की सौगात
Fri, 31 Jan 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। छात्र-छात्राओं को शीघ्र ही नए कक्षा-कक्षों की सौगात मिलने की आस जगी है। इसके लिए विभाग ने चयनित एक राजकीय इंटर कॉलेज समेत पांच स्कूलों का निरीक्षण कर क्षेत्रीय अधिकारी से आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
पिछले साल अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवलालपुर अमरझंडा, ढकिया नंबर एक, दभौरा मुस्तकम, मानपुर में नए कक्ष बनाने का प्रस्ताव तैयार कर जिले को भेजा गया था।
22 जनवरी को मुख्य शिक्षाधिकारी ने बीईओ को पत्र भेजकर कहा कि चयनित स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या, पूर्व से निर्मित भवनों का निर्माण वर्ष, स्वीकृत लागत, कार्यदायी संस्था और बीते पांच वर्षों में प्राप्त धनराशि, किए गए कार्यों का विवरण, स्कूलों की फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
निकाय चुनाव प्रक्रिया में अधिकारियों के व्यस्त रहने के कारण इस कार्य को गति नहीं मिल सकी है। अधिकारी शीघ्र ही स्कूलों का निरीक्षण का आख्या भेजने की बात कर रहे हैं। नए कक्ष मिलने से छात्र-छात्राओं को बैठने, पठन-पाठन में आसानी हो सकेगी।