फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Poor performance of Congress MLAs at their booths in uttarakhand

Uttarakhand: कांग्रेस के विधायकों का अपने बूथ पर खराब प्रदर्शन, सीएम को हराने वाले कापड़ी को मिले 114 वोट

Thu, 06 Jun 2024 05:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Jun 2024 05:05 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ ही उनकी पार्टी के दिग्गजों के प्रदर्शन पर भी सबकी निगाहें थीं। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी को उनके दिग्गज समग्र जीत दिलाना दूर, अपने बूथों पर भी जीत नहीं दिलवा पाए।

विज्ञापन
Poor performance of Congress MLAs at their booths in uttarakhand
कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ ही उनकी पार्टी के दिग्गजों के प्रदर्शन पर भी सबकी निगाहें थीं। नतीजे आए तो भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई। कांग्रेस प्रत्याशी को उनके दिग्गज समग्र जीत दिलाना दूर, अपने बूथों पर भी जीत नहीं दिलवा पाए। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री को शिकस्त देकर सुर्खियों में आए उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी विधानसभा क्षेत्र और अपने बूथ पर पार्टी प्रत्याशी को बढ़त नहीं दिला सके।

विधानसभा चुनाव में जिले से कांग्रेस के पांच और भाजपा के चार विधायक जीतकर आए थे। विधानसभा चुनाव के ठीक दो साल बाद हुए लोकसभा चुनाव दोनों पार्टियों के विधायकों की पहली परीक्षा थी। युवा चेहरा होने की वजह से कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी प्रत्याशी की दौड़ में भी शामिल थे लेकिन टिकट झटकने में प्रकाश जोशी कामयाब हो गए थे। इधर अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए दोनों दलों के विधायक पूरे जोश के साथ जुटे थे लेकिन जब ईवीएम खुली तो भाजपा विधायकों का प्रदर्शन तो ठीक रहा लेकिन जसपुर विधायक आदेश चौहान को छोड़कर अन्य कांग्रेसी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को जीत नहीं दिलवा सके। अधिकतर विधायकों के बूथों से भी पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

जिले में सिर्फ नानकमत्ता विधायक गोपाल राणा के बूथ पर पार्टी प्रत्याशी को भाजपा से अधिक वोट मिले। उनके बूथ पर कांग्रेस को 469 और भाजपा को 233 वोट मिले। बाजपुर विधायक/नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का बूथ हल्द्वानी में हैं, जबकि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायकों के बूथों पर पार्टी का प्रदर्शन

दिग्गज का बूथ                        भाजपा            कांग्रेस

उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी       363             114

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़   431            101

जसपुर विधायक आदेश चौहान     394               184

नानकमत्ता विधायक गोपाल राणा    233             469

मुख्यमंत्री धामी के बूथ पर एकतरफा पड़ा वोट
भाजपा के मंत्री और विधायक पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के खटीमा के नगरा तराई स्थित बूथ पर वोटिंग एकतरफा हुई। यहां भाजपा को 624 और कांग्रेस को सिर्फ 55 वोट ही मिल सके। सितारंगज में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के बूथ पर भाजपा को 678 और कांग्रेस को 249 वोट मिले। रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा के बूथ पर भाजपा को 359 और कांग्रेस को 73 मत प्राप्त हुए। गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के बूथ पर भाजपा को 371 और कांग्रेस को 174 वोट मिले। काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के बूथ पर भाजपा को 428 और कांग्रेस को महज 56 वोट ही मिल सके।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के बूथ पर पार्टी को मिले सिर्फ 74 वोट
किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ से विवाद पर चर्चा में आए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा अपना बूथ तक नहीं बचा सके। रुद्रपुर विधानसभा से कांग्रेस को सबसे शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। शर्मा के बूथ संख्या 56 पर भाजपा को 529 और कांग्रेस को महज 74 वोट ही मिले। यह बूथ निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह का भी था। मेयर और कार्यकर्ताओं की मेहनत बूथ के परिणाम के साथ सामने आ गई। 

बागेश्वर-प्रदीप ने अपने बूथ पर किया अजय को पराजित
लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार हार का स्वाद चखने वाले कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा अपने बूथ पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा से 111 मतों से आगे रहे। बागेश्वर की भाजपा विधायक पार्वती दास के बूथ में कांग्रेस 10 मतों से आगे रही।

कपकोट में भाजपा विधायक सुरेश गढि़या के बूथ पर भाजपा 89 मतों से आगे रही।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा मूल रूप से बागेश्वर के लोब के निवासी हैं। उनका मतदान केंद्र गृह क्षेत्र के सरना में है। इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी ने परिवारजनों के साथ सरना बूथ पर मतदान किया था। सरना बूथ पर कांग्रेस को 262, भाजपा को 111 मत मिले। यानि प्रदीप अपने घर का बूथ बचाने में कामयाब रहे। या यूं कहें कि उनके बूथ के लोगों ने उनका (प्रदीप) का साथ दिया। कपकोट विधायक सुरेश गढि़या के गोलना स्थित बूथ पर भाजपा को 244 और कांग्रेस को मात्र 55 मत मिले। गढि़या अपना बूथ मजबूत करने में कामयाब रहे। बागेश्वर की विधायक पार्वती दास के जिला पंचायत कार्यालय स्थित बूथ पर भाजपा को 201 मत मिले। कांग्रेस 211 मत लाने में कामयाब रही। इस बूथ पर हमेशा कांग्रेस आगे रहती आई है। हालांकि इस बार मात्र 10 वोट का अंतर रहा।

चंपावत - लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह के बूथ पर प्रदीप को पड़े महज 45 वोट
लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अपने बूथ पर प्रदीप टम्टा को जीत नहीं दिला पाए। उनके राप्रावि चिलनियां बूथ पर 268 लोगों ने मतदान किया। इसमें 210 मत भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को पड़े जबकि मात्र 45 मत कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में पड़े। तीन मत अन्य को पड़े। 10 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा के रापूमावि ईजड़ा में भाजपा प्रत्याशी को 135 मत मिले। यहां कांग्रेस प्रत्याशी को 16 मत पड़े। इसके अलावा सात वोट अन्य उम्मीदवार और तीन मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। चंपावत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत के राप्रावि चंपावत में भाजपा प्रत्याशी को 327 मत पड़े जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 200 मत पड़े। यहां पर 656 मतदाताओं ने मतदान किया। 23 वोट नोटा को पड़े। 

चंपावत में छह तो लोहाघाट में तीन बूथों पर कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर
चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने नौ बूथों पर शानदार प्रदर्शन किया। इसमें चंपावत के छह और लोहाघाट के तीन बूथों पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा से अधिक मत मिले।

चंपावत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नरसिंह डांडा बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी को तीन वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को एक भी मत नहीं मिला। राप्रावि मनिहारगोठ कक्ष नंबर दो में कांग्रेस प्रत्याशी को 433 मत तो भाजपा प्रत्याशी को 110 मत पड़े। राप्रावि फागपुर कक्ष नंबर एक में कांग्रेस प्रत्याशी को 309 और भाजपा प्रत्याशी को 292 मत पड़े। राप्रावि मनिहारगोठ कक्ष नंबर एक में कांग्रेस प्रत्याशी को 388, भाजपा प्रत्याशी को 123, किरन आर्या को 3, एक-एक मत डॉ. प्रमोद कुमार, अर्जुन प्रसाद को पड़ा। पांच मत नोट को पड़े।

पंचायत भवन मनिहारगोठ में कांग्रेस प्रत्याशी को 302, भाजपा प्रत्याशी को 128, किरन आर्या, इंजीनियर ज्योति प्रकाश टम्टा, डॉ. प्रमोद कुमार को एक-एक और तीन मत नोटा को पड़े। राप्रावि पल्सों में 172 मत कांग्रेस प्रत्याशी, भाजपा प्रत्याशी को 163, नारायण राम को आठ, किरन आर्या को 3, डॉ. प्रमोद कुमार ने 1, तीन मत नोटा को पड़े। जीआईसी टनकपुर कक्षा नंबर 3 में कांग्रेस प्रत्याशी को 419, भाजपा प्रत्याशी को 248, किरन आर्या को 4, इंजीनियर ज्योति प्रकाश टम्टा, डॉ. प्रमोद कुमार, को एक-एक मत पड़ा जबकि तीन मत नोटा को पड़े। 

लोहाघाट में चार बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे
लोहाघाट में कांग्रेस प्रत्याशी चार बूथों में आगे रहे। राप्रावित तड़ीगांव में कांग्रेस प्रत्याशी को 145 तो भाजपा प्रत्याशी को 45 मत पड़े। राप्रावि तल्ला सुल्ला में कांग्रेस प्रत्याशी को 103, भाजपा प्रत्याशी को 67 मत पड़े। जिला पंचायत भवन लोहाघाट कक्ष नंबर एक में कांग्रेस प्रत्याशी को 167 मत और भाजपा प्रत्याशी को 154 मत पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed