फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Poonam murder accused husband Ashok arrested

Udham Singh Nagar News: पूनम हत्याकांड का आरोपी पति अशोक गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 04:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Poonam murder accused husband Ashok arrested
किच्छा। चीनी मिल के निकट एक कॉलोनी में पूनम हत्याकांड के आरोपी पति अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम काली मंदिर के निकट बने घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका पूनम की मां मुन्नी देवी की तहरीर पर हत्यारोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली में मुन्नी देवी निवासी महतोष मोड़ थाना गदरपुर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री पूनम उर्फ मीरा की शादी अशोक पुत्र कन्हई निवासी ग्राम लक्ष्मी बिहार कॉलोनी आजाद नगर थाना किच्छा के साथ हुई थी। पूनम के दो बच्चे पुत्री माही (6) तथा पुत्र दक्षु ढाई वर्ष का है। पति-पत्नी में रोजाना मारपीट व कहासुनी होती रहती थी। महिला के अनुसार दामाद अशोक बेटी पर शक करता था। एक महीने पहले उसने बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था, तब से वह मायके में रह रही थी। कहा कि 18 जून को अशोक के कहने पर मैंने पूनम को अशोक के साथ भेज दिया था। अशोक ने अपना प्लाट एक हफ्ते पहले बेच दिया था। जिस कारण वह पूनम को अपने बहनोई के घर सिसई मंड फार्म में लेकर रह रहा था। शनिवार को अशोक के बहनोई तेजपाल ने फोन कर हत्या की जानकारी दी। उसने अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि पूनम को गला रेतकर कर मार दिया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed