फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pollution dissolving in the air becomes poisonous for the eyes, these problems are coming in the eyes...

Udham Singh Nagar News: हवा में घुल रहा प्रदूषण आंखों के लिए बना जहरीला, आंखों में आ रहीं ये समस्याएं.....

Tue, 19 Mar 2024 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pollution dissolving in the air becomes poisonous for the eyes, these problems are coming in the eyes...
रुद्रपुर। हवा में घुल रहा प्रदूषण आंखों के लिए जहरीला बनता जा रहा है। प्रदूषित हवा से एलर्जिक कंजक्टीवाइटिस का रोग फैल रहा है। इससे आंखों में खुजली हो रही है। समय रहते आंखों पर ध्यान नहीं दिया तो रेटिना पर इसके बुरा प्रभाव हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में हर रोज एलर्जिक कंजक्टीवाइटिस से ग्रसित करीब 12 से 15 मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों की आंखों में खुजली के साथ लालपन हो रहा है। डाक्टरों के अनुसार इन दिनों फैक्टरियों की चिमनियों से निकलने वाले धुएं के कण वातावरण में फैल रहे हैं। सड़कों पर उड़ने वाली धूल से भी प्रदूषण हो रहा है। इस वजह से लोगों की आंखों में एलर्जिक कंजक्टीवाइटिस बढ़ रहा है।
विज्ञापन

लक्षण
-आंखें लाल होना।
-आंखों में खुजली होना।
-आंखों में दर्द होना।
-आंखों से पानी आना।
-आंखों से धुंधला दिखना।
-------------
:बचाव:

-आंखाें पर बड़ा चश्मा पहनें। जिससे आंखें ढकी रहें।
-ठंडे पानी से आंख की धुलाई करें।
-आंख में खुजली या लालपन होने पर बाहर हवा में कम से कम निकलें।
-बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई या आईड्रॉप न लें।
--------------
-: विशेषज्ञ की सलाह:-
आंख शरीर में सबसे नाजुक अंग है। इसके प्रति लापरवाही न करें। अमूमन लोग आंख लाल होने या फिर खुजली होने पर मेडिकल स्टोर से डेक्सा मेथासोन आईड्रॉप लेकर डालते हैं। इस आई ड्रॉप से आंख का प्रेशर बढ़ जाता है। आंख में घाव या खुजली है तो इस आईड्रॉप के डालने पर उसके बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए डेक्सा मेथासोन आई ड्रॉप बिना चिकित्सीय परामर्श के कतई न डालें। एंटी एलर्जिक आई ड्रॉप या लुब्रीकेटिंग आई ड्रॉप डाल सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जिला अस्पताल में नेत्र रोगियों की ओपीडी में इन दिनों एलर्जिक कंजक्टीवाइटिस रोग से ग्रसित तकरीबन 12 से 15 मरीज पहुंच रहे हैं। ये रोग हवा में प्रदूषण की वजह से होता है। आंखों काे इससे बचाने के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है। जरा सी लापरवाही से आंख के रेटिना पर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। -डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, नेत्र सर्जन जिला अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article