फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Politics started regarding encroachment campaign in Rudrapur

रुद्रपुर बवाल में नया मोड़: अतिक्रमण अभियान को लेकर राजनीति शुरू, पूर्व सीएम हरीश रावत भी कूदे; जानें मामला

Fri, 12 Jul 2024 03:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Jul 2024 03:19 PM IST
सार

रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया गांव में अतिक्रमण अभियान को लेकर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने अभियान को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

विज्ञापन
Politics started regarding encroachment campaign in Rudrapur
अतिक्रमण अभियान को लेकर राजनीति शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया गांव में अतिक्रमण अभियान को लेकर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने अभियान को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। वहीं विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि बिल्डर के दवाब में कार्रवाई हो रही है। उधर रुद्रपुर कोतवाल पर बदसलूकी के आरोप लगाते हुए लोगों ने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया और इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि इंस्पेक्टर को निलंबित किया जाए।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
गुरुवार को लोक निर्माण विभाग की भूमि पर दशकों से काबिज अतिक्रमण पर सरकारी बुलडोजर गरज गया। इस दौरान चिन्ह्ति 46 भवनों में से 39 कच्चे मकानों को आंशिक रूप से तोड़ दिया गया। तीन घंटे चली कार्रवाई के बाद विधायक ने हस्तक्षेप कर अभियान रूकवा दिया और जेसीबी को खदेड़ दिया। विधायक ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को फटकार भी लगाई।

विज्ञापन

काशीपुर हाईवे स्थित ग्राम दानपुर में सड़क किनारे लोक निर्माण की भूमि पर 46 परिवार काबिज हैं। इस मामले में किसी व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता और डीएम को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को लोनिवि ईई ओमपाल सिंह, तहसीलदार दिनेश कुटौला, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सदर निहारिका तोमर समेत भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 46 कच्चे पक्के अतिक्रमण तोड़ने का अभियान चलाया गया। दो जेसीबी की मदद से निर्माण तोड़ दिए गए थे। इस दौरान लोगों ने भारी विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने अभियान में खलल नहीं पड़ने दिया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने वहां पहुंचकर अभियान को रूकवा दिया और जेसीबी को वापस लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: भाजपा विधायक और पुलिस आमने-सामने, अतिक्रमण पर तीन घंटे तक चला हंगामा; गरजती रही jCB...बिलखते रहे लोग

गरजती रही जेसीबी बिलखते रहे लोग
कच्चे पक्के घरों को ढहाने के लिए बुलडोजर गरजता रहा। अपनी आंखों के सामने घरों को धराशायी होते देख परिवार बिलखते रहे और घरों से सामान सुरक्षित निकालने में जुटे रहे। कईं महिलाएं घरों को टूटते देख रो रही थी। उनका कहना था कि वर्षों से इस भूमि पर उनके परिवार काबिज हैं। कभी सोचा न था कि अपने बने बनाए आशियाने एक पल में धराशायी हो जाएंगे। बताया कि वह लोनिवि के डीएम स्तर तक गुहार लगाने गए थे। उनको हटाने से पहले पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed