फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Politics For Dranage in Rudrapur

व्यापारी नेता पर जमकर बरसे मेयर, कहा अपने गिरेबान में झांके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Politics For Dranage in Rudrapur
रुद्रपुर। जलभराव से जूझ रहे शहर में पानी में बैठकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया तो मेयर के तेवर तल्ख हो गए। एक वीडियो जारी कर मेयर ने व्यापारी नेता पर जमकर भड़ास निकाली। मेयर ने कहा कि व्यापारी नेता अपने गिरेबान में झांके। दोहरी मानसिकता की राजनीति से बाज आएं। वहीं व्यापारी नेता ने कहा कि मेयर अपनी कमियां छुपाने के लिए ड्रामेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में बीते वर्ष अक्तूबर में आई आपदा के दौरान पूरा शहर डूब गया था जिसके बाद नेताओं, निगम और जिला प्रशासन ने ड्रेनेज सिस्टम बेहतर करने की बात कही थी। वादे के एक साल बाद भी स्थिति जस की तस है। शनिवार को हुई बारिश के बाद शहर के बड़े हिस्से में फिर जलभराव हो गया। ऐसे में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा व अन्य लोगों ने पानी में बैठकर सिस्टम को आईना दिखाया। खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद मेयर नाराज दिख रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के साथ वीडियो जारी करते हुए व्यापारी नेता संजय जुनेजा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

करीब आठ मिनट के वीडियो में मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि नकारात्मक राजनीति करने वालों से उनका विरोध है। शहर में पानी भरने का दुख है, लेकिन सभी व्यापारियों का ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं कि जब काशीपुर बाईपास को चौड़ा कर रहे थे तो 12 करोड़ रुपये निकाले थे। जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए यह प्रोजेक्ट लागू किया जा रहा था। तब संजय जुनेजा ने व्यापारियों को एकत्र कर विरोध किया और प्रोजेक्ट फेल कर दिया। संजय जुनेजा ने उस समय कहा कि सड़क को क्यों चौड़ा कर रहे हो, क्या यहां हवाई जहाज उतरेगा। यदि यह सड़क चौड़ी हो जाती और नाला बनने के बाद कल्याणी नदी में लिंक हो जाता तो जलभराव नहीं होता। अपने गिरेबान में झांककर देखें कि इसके लिए जिम्मेदार दोहरी मानसिकता की राजनीति करने वाले हैं। व्यापारी आज शहर के फुटपाथ पर कब्जा करके बैठे हैं, जिससे शहर बदसूरत हो गया है। व्यापारी फुटपाथ को खाली करें। अतिक्रमण हटाने जब नगर निगम की टीम जाती है तो संजय जुनेजा सिर उठाकर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र में प्रदर्शन करना गुनाह है तो मैंने किया है, मेयर साहब अपनी कमियां छुपाने के लिए ड्रामेबाजी कर रहे हैं। मेयर को पता है कि उनकी टिकट कट चुकी है, इसलिए आरोप लगा रहे हैं। एक साल बचा है वह लोगों की सेवा कर लें, अन्यथा हर मोहल्ले में मुर्दाबाद के नारे लगेंगे। -संजय जुनेजा, नगर अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, रुद्रपुर।

मुझे लग रहा है कि वह अपना मानसिक आपा खो चुके हैं, अभी तो सवा साल बचा है, टिकट की बात कहां से आ गई। मानसिक दिवालियापन से ज्यादा कुछ नहीं झलकता है। कांग्रेस आज की तारीख में जमीन पर जीरो है, सकारात्मक सोच के साथ ही आगे जा सकते हैं। जनता देख रही है कि ड्रामा कौन कर रहा है। -रामपाल सिंह, मेयर, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed