फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   politicians protested

कांग्रेसियों ने दिया धरना, निशाने पर रहे भाजपाई

Wed, 27 Dec 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा।
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा। Updated Wed, 27 Dec 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
politicians protested
धरना देते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने रोडवेज परिसर में धरना दिया। उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ तमाम आरोप लगाए और जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

मंगलवार को रोडवेज परिसर में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू ने कहा सफेदपोश नेता सत्ता के संरक्षण में सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसका विरोध करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल कर कार्रवाई कराई जा रही है। सोमवार को भी पुलिस ने दबाव की वजह से उन्हें हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया था। किसी भी सूरत में अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्याय मिलने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा भाजपा जनप्रतिनिधियों ने पहले आवास विकास की जमीन पर अवैध कब्जा किया और अब रोडवेज की जमीन पर अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं। उनके इस मकसद को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है। इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा वर्तमान जनप्रतिनिधि भूमिहीनों को जमीन दिलाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। वे अपना पेट भरने का काम कर रहे हैं। सच्चाई अब जनता के सामने है और भविष्य में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सुरेश पपनेजा, पुष्करराज जैन, संजीव सिंह, सुरेश पपनेजा, दुर्गेश गुप्ता, बंटी पपनेजा, जगदीश तनेजा, अरूण तनेजा, गुड्डू तिवारी, संतोष गौरव आदि मौजूद रहे।

आवागमन में हो रही दिक्कतों के बाद धरना खत्म
किच्छा। रोडवेज परिसर में कांग्रेसियों के धरना प्रदर्शन से बसों के आवागमन में भारी दिक्कतें हुईं। कईं बार जाम के हालात बन गए। लगातार हो रही दिक्कतों को देखते हुए कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। हालांकि कांग्रेसियों ने लड़ाई को जारी रखने का ऐलान भी किया।

पनेरू और दुर्गेश पर मुकदमा दर्ज
किच्छा। विधायक राजेश शुक्ला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू के खिलाफ धारा 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष लवी सहगल की तहरीर पर भी हरीश पनेरू और दुर्गेश गुप्ता के खिलाफ धारा 501 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि सोमवार देर शाम कोतवाली में दी हरीश पनेरू की तहरीर पर कार्रवाई नहीं हुई है।


भारी पुलिस बल रहा तैनात
किच्छा। कोतवाली में सोमवार को हुए हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन ने बेहद सतर्कता बरती। मंगलवार को धरना स्थल के आसपास पुलिस फोर्स का पहरा रहा। धरनास्थल शुरू होने से लेकर खत्म होने तक पुलिस डटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed