फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   political uttarakhand

रुद्रपुर सीट पर भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Thu, 16 Feb 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Thu, 16 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
political uttarakhand
vote - फोटो : amar ujala

रुद्रपुर। जिले की रुद्रपुर सीट पर आखिरी समय तक मतदाताओं की चुप्पी नहीं टूट पाई, लेकिन शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आया। शहर के कुछ वार्डों में मोदी फैक्टर का खासा असर देखने को मिला। इन वार्डों में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार को अच्छी बढ़त मिलने की उम्मीद है तो वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम वोटों का रुझान कांग्रेस की ओर होने से मुकाबला भाजपा, कांग्रेस के बीच कांटे का माना जा रहा है।

विज्ञापन


रुद्रपुर सीट पर वैसे तो 11 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन यहां मुकाबला पूर्व की तरह इस बार भी भाजपा, कांग्रेस के बीच सिमटकर रहा गया। भाजपा से सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल मैदान में हैं तो कांग्रेस से पिछली बार चुनाव हारे पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ इस बार पूरे दमखम से चुनाव मैदान में उतरे हैं। एक पखवाड़े तक चले धुआंधार प्रचार के दौरान दोनों ही प्रत्याशियों के बीच प्रचार में आगे निकलने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से तो यहां कोई स्टार प्रचारक प्रचार के लिए नहीं उतरा लेकिन भाजपा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही मिसेज यूनिवर्स रूबी यादव, मशहूर गायक एवं केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी सभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। अन्य प्रचारकों को छोड़ दें तो पीएम मोदी की सभा का भाजपा प्रत्याशी को काफी लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी फैक्टर के सहारे ही भाजपा नेता इस चुनावी वैतरणी को पार लगाने की कोशिश में थे लेकिन मतदान वाले दिन मोदी फैक्टर का वो असर नजर नहीं आया, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। हालांकि शहर के कुछ वार्डों और कुछ गांवों में मोदी फैक्टर का लाभ भाजपा प्रत्याशी को मिलता नजर आया लेकिन कई स्थान मोदी फैक्टर से अछूते नजर आए।

शहर के सबसे बड़े वार्ड ट्रांजिट कैंप, के साथ ही रंपुरा क्षेत्र में भी भाजपा को बढ़त मिलती नजर आयी तो दूसरी तरफ मुस्लिम बहुल सीरगोटिया क्षेत्र में एकतरफा वोट कांग्रेस प्रत्याशी को मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भाजपा तो कुछ स्थानों पर कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। कुल मिलाकर रुद्रपुर सीट पर इस बार मुकाबला कांटे का है। भाजपा को जहां मोदी का जादू चलने की उम्मीद है तो दूसरी तरफ कांग्रेस को मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण के साथ-साथ सभी वर्गों के समर्थन से अपनी जीत का भरोसा है।

खटीमा। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण हुआ। आठ बजे जब मतदान शुरू हुआ तो बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थी। चारुबेटा स्थित बूथ नंबर 117 में ईवीएम की सेटिंग न होने के कारण मतदान 45 मिनट देर से शुरू हुआ। 1043 मतदाताओं वाले इस बूथ पर पौने पांच बजे तक बमुश्किल 600 वोट ही पड़ सके थे। अमाऊं के बूथ नंबर 13 में खराब मशीन बदलने में आधे घंटे का समय लगा।


गोसीकुआं भुड़ाई से खराब मशीन की वजह से एक घंटा विलंब से मतदान हुआ। चकरपुर कुटरी के बूथ नंबर 114 में करीब 1200 वोटर हैं। वहां शाम पौने सात बजे तक मतदान हुआ। चारुबेटा, छिनकी, अमाऊं, कुटरी सहित छह से अधिक बूथों में ईवीएम में गड़बड़ी एवं अधिक मतदाताओं की वजह से मतदाताओं को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। चुनाव के दौरान नेपाल सीमा सील रही, वहीं यूपी को आने जाने वाले रास्तों पर लगाए गए आठ बैरियरों पर सीएपीएफ के जवान गहन चेकिंग करते रहे। मतदान के चलते नगर सहित आसपास के कस्बे और गांवों में सभी प्रतिष्ठान बंद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed