{"_id":"6004843d8ebc3e31c4712282","slug":"political-rudrapur-news-hld4115405149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को अधिक लाभ मिलने वाली योजनाएं बनाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को अधिक लाभ मिलने वाली योजनाएं बनाएं अधिकारी
विज्ञापन
लालपुर के चंदोला कॉलेज में हुए कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते वन मंत्री हरक सिंह रावत।
- फोटो : RUDRAPUR
वन, पर्यावरण, एवं आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को मानव वन्यजीव संघर्ष में घायल या मृत्यु होने पर तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डॉ. रावत ने कहा कि अधिकारी कैम्पा, जायका एवं विभागीय बजट से ऐसी योजनाएं बनाएं, जिनसे आम जन को अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने डीएफओ डॉ. अभिलाषा सिंह को निर्देश दिए कि आमजन के लिए प्रकृति वन निर्माण का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में विभिन्न सहायता राशि तत्काल श्रमिकों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद ओर होम्योपैथिक के कार्य उनके स्वयं के भवन में संचालित हों, उस पर अतिशीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करें। आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक के क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कार्य करें। सभी अधिकारी प्राप्त बजट को समयबद्ध एवं पारदर्शिता के साथ योजनाओं पर व्यय करें। अधिकारी संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्यों से संपर्क कर विद्यार्थियों को आईटीआई के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करें। वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, एडीएम उत्तम सिंह चौहान, ओसी कलक्ट्रेट नरेश चंद्र दुर्गापाल आदि थे।
विज्ञापन
आयुर्वेद और होम्योपैथी को आगे बढ़ाएंगे
वन मंत्री ने चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज में नए पीजी भवन की आधारशिला रखी गई
लालपुर। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी को आगे बढ़ाने के लिए सरकार जल्द ही अलग से कार्य करेगी। चिकित्सा के क्षेत्र में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी का स्थान महत्वपूर्ण है। वन मंत्री ने रविवार को चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज में नए पीजी भवन की आधारशिला रखने के दौरान यह बात कही।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिन बीमारियों का इलाज एलोपैथी में नही है, उसे होम्योपैथी से सही किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से शुगर और ब्लडप्रेशर का स्थायी इलाज ढूंढने के क्षेत्र में काम करने का आह्वान किया। कॉलेज एमडी डॉ. किशोर चंदोला ने कहा कि पीजी की कक्षाएं खुलने से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस दौरान 13 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।
समाजसेवी मंजीत सलूजा, किशन सिंह छाबड़ा और विक्की मुंजाल ने कैबिनेट मंत्री को तलवार और सरोपा भेंट किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगत सिंह परिहार ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर सेनानी परिवारों के आश्रितों को सरकारी नौकरियों में दो से बढ़ाकर पांच प्रतिशत आरक्षण और पेंशन में बढ़ोतरी की मांग की। वहां विधायक राजेश शुक्ला, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, किच्छा मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल, अजय पाल यादव, अश्विन कंबोज, मनोज चंदोला, डॉ. नागेंद्र शर्मा आदि थे। (संवाद)

रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत।- फोटो : RUDRAPUR