{"_id":"61ad16d7ee395055e61f7c64","slug":"political-programme-sitarganj-news-hld446728644","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणाओं के काम धरातल पर हो रहे पूरे : गंगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषणाओं के काम धरातल पर हो रहे पूरे : गंगवार
विज्ञापन
शक्तिफार्म में प्रेस वार्ता करते सुरेश गंगवार।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति के सदस्य सुरेश गंगवार ने कहा कि जिला पंचायत की ओर से सिर्फ घोषणाएं ही नहीं की जा रहीं बल्कि धरातल पर कार्य भी किया जा रहा है। शक्तिफार्म क्षेत्र के लिए की घोषणा के तहत कई विकास कार्यों को जल्द शुरू भी कर दिया गया है। सुरेश ने पर्वतीय समाज की आस्था को देखते हुए जल्द जगह चिह्नित कर न्याय के देवता गोलज्यू देवता के नाम पर भव्य द्वार बनाने की घोषणा की।
भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि क्षेत्र के ग्राम टैगोरनगर में स्वर्गीय शिवम विश्वास के नाम से मार्ग निर्माण, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन स्वर्गीय सुकांत ब्रह्म के नाम से गुरुग्राम में सड़क एवं बैकुंठपुर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय श्यामल सरकार के नाम से गुरुग्राम में स्थित हरिचांद मंदिर में सीसी मार्ग निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत एवं कुसमोठ ग्रामसभा की सीमा पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के स्मृति में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में लगभग 12 से अधिक विकास कार्य गतिमान है।
उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक गुरु गोपाल महाराज की स्मृति में गुरुग्राम में बृहद फर्श निर्माण, कुंवरपुर गांव में स्वर्गीय सुरेश सक्सेना के नाम पर सड़क निर्माण, कुंवरपुर गांव में शिव कांवड़ द्वार का निर्माण, तुर्कातिसौर गोशाला के लिए चारा उगाने को ढाई एकड़ भूमि मुहैया कराई गई है। वहां जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य, किशोर राय, रमेश राय, सुमिंदर यादव, किट्टू पांडे आदि थे। संवाद