{"_id":"6158b3508ebc3e61ea17f8b2","slug":"political-programme-sitarganj-news-hld4400750144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की अब गांवों की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की अब गांवों की ओर
विज्ञापन
सितारगंज के बघौरी गांव में आयोजित कांग्रेस चली गांव की ओर कार्यक्रम में बोलते ब्लॉक अध्यक्ष करन ?
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता हाजी अनवार अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस चली गांव की ओर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। गांवों में सभाएं कर रात्रि विश्राम भी किए जाएंगे।
शुक्रवार रात नगर से सटे बघौरी गांव से ‘कांग्रेस चली गांव की ओर’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पांच साल तक देश और प्रदेश में भाजपा के डबल इंजन की सरकार रही, लेकिन विकास के नाम पर एक धेला काम नहीं हुआ। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई चरम सीमा पर है। किसान अपने हक के लिए सड़क पर हैं। मोदी सरकार ने तमाम जनविरोधी कानून बनाए, लेकिन अब जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर कांग्रेस आमजन की आवाज बनेगी।
पूर्व प्रदेश संगठन सचिव शाकिर अली ने कहा कि जनता इस बार कांग्रेस को सत्ता में बैठाएगी और पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहां खटीमा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुण सिंह सैनी, नगराध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करण जंग, विपिन खोलिया, सरताज अहमद, नसीम मलिक, रणजीत सिंह राणा आदि थे। इधर, कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह ने नकुलिया गांव में रात्रि विश्राम किया और सुबह को गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रमदान किया। उन्होंने ग्रामीणों से इस बार कांग्रेस को सत्ता सौंपने का आह्वान किया।