{"_id":"61b7a2cb1dc4b01f656e1798","slug":"political-programme-rudrapur-news-hld447537882","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु उद्योग व्यापार मंडल ने भाजपा जिला अध्यक्ष का फूंका पूतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु उद्योग व्यापार मंडल ने भाजपा जिला अध्यक्ष का फूंका पूतला
विज्ञापन
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंकते लघु व्यापार मंडल के लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु उद्योग व्यापार मंडल व सर्व समाज कल्याण समिति की ओर से सोमवार को ट्रांजिट कैंप में भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका गया। पदाधिकारियों का आरोप है कि बीते दिन पहले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को गुमराह किया। इसके साथ ही लघु उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के साथ धक्का मुक्की की।
ट्रांजिट कैंप के लोगों ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संयोजक व लघु उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता के साथ धक्का-मुक्की करना पूरे कैंप व गरीब बस्तियों के लोगों की बेइज्जती है। इसके अतिरिक्त तरुण दत्ता के निवास स्थान पर निर्धारित भोजन व्यवस्था में सीएम की ओर से ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया, इससे बंगाली समुदाय में रोष है।
संजीव गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री से ट्रांजिट कैंप के लोगों के लिए सार्वजनिक बरात घर व राजकीय इंटर कॉलेज की मांग शगुन के तौर पर करने वाले थे लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से उन्हें गुमराह कर वहां से ले जाया गया। वहां मनोज गुप्ता, विकास आर्य, सोनू सक्सेना, दीपू गुप्ता, जय प्रकाश, मोहित गुप्ता, संजीव लाला, गणेश मौर्य, नरेंद्र शर्मा, अरविंद अवस्थी, सौरभ गुप्ता आदि थे। जबकि जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार किया है।