फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

प्रत्याशी, उनके प्रतिनिधियों को पढ़ाया आचार संहिता के नियमों का पाठ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Political news.
सितारगंज मंडी समिति के सभागार में प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की बैठक लेतीं चुनाव प्रेक्ष? - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। चुनाव प्रेक्षक रंजीता ने प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की बैठक लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता व कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव कराना ही निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रत्याशियों को चुनाव में उनके अधिकारों के बारे में बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में प्रेक्षक रंजीता प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की बैठक ली। सितारगंज विधानसभा के आरओ तुषार सैनी और नानकमत्ता सीट के आरओ विवेक राय ने दोनों विधानसभाओं के प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के नियमों की जानकारी दी। प्रेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रंजीता ने कहा कि इस बार 11 फरवरी तक बड़ी रैली, बाइक रैली, पद यात्रा पर रोक है। मुख्य निर्वाचन आयोग के नियमों के साथ ही कोविड गाइड लाइन का भी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को पालन करना है।
विज्ञापन

आरओ राय ने कहा कि प्रत्याशी व समर्थक मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि नानकमत्ता सीट पर 80 वर्ष से अधिक आयु के और दिव्यांग 116 मतदाताओं ने घर पर ही मतदान करने की सुविधा ली है। प्रत्याशी इनके मतदान के दौरान अपने अभिकर्ता तैनात कर टीम के साथ भेज सकते हैं। वहां भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, कांग्रेस प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह के प्रतिनिधि शिवकुमार त्रिपाठी, आप प्रत्याशी अजय जायसवाल के प्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल, सपा प्रत्याशी मोहम्मद अली, निर्दलीय प्रत्याशी मोबीन अली, रघुवीर व नानकमत्ता विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी विजय राणा, निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed