फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news

जिला पर्यवेक्षकों ने विधानसभा के मुद्दों पर लिए सुझाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Political news
सितारगंज में आयोजित बैठक में जिला पर्यवेक्षकों के समक्ष क्षेत्र के मुद्दे रखते पूर्व विधायक नार - फोटो : SITARGANJ
प्रतिज्ञा पथ पर उत्तराखंड कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के पर्यवेक्षक प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा में जाकर वहां की समस्याओं और मुद्दों पर मंथन कर रहे हैं। पर्यवेक्षकों ने बताया कि क्षेत्रीय समस्याओं को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। इस दौरान ओबीसी गणना और बंगालियों को एससी का दर्जा देने, रेलवे लाइन, चीनी मिल समेत अन्य समस्याएं सामने आईं।
विज्ञापन

रविवार को रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और ऊधमसिंह नगर जिला पर्यवेक्षक शिल्पराज देवांगन, गाजियाबाद के सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव आर्या, रायपुर छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत शुक्ला ने पाल कॉलेज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विधानसभावार समस्याओं की फेहरिस्त सामने आ रही हैं। इनमें से महत्वपूर्ण मुद्दों को पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक पाल ने बैगुल डैम किनारे बसे लोगों को भूमि का मालिकाना हक, गोठा गांव को राजस्व ग्रामसभा घोषित करने की बात कही।
विज्ञापन

बंगालियों को एससी का दर्जा दिया जाए। ओबीसी की गणना भी होनी चाहिए। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद व गंगा सागर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यहां कांग्रेस के नगराध्यक्ष हरपाल सिंह, महामंत्री मुख्तार अंसारी, सरताज अहमद, विपिन खोलिया, मुगनी अहमद, आकाश अंसारी, शादाब इदरीशी, शद्दाम मलिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी के आवास पर बैठक करके महिला कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे गए। बैठक में रेलवे लाइन, चीनी मिल, सीएचसी में सर्जन की कमी आदि समस्याएं उठीं। वहां महिला कांग्रेस की नगराध्यक्ष बानो बेगम, महिला कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा की नगराध्यक्ष शाहिस्ता बेगम, काजल शर्मा, जानकी कोली, सुनीता राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed