फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Political news: Right time has come to remove Modi and Dhami government - Randeep Singh Surjewala

उत्तराखंड चुनाव 2022: मोदी और धामी सरकार को हटाने का सही वक्त आ चुका है - सुरजेवाला

Fri, 11 Feb 2022 10:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 11 Feb 2022 10:20 AM IST
सार

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आजादी के बाद सबसे लंबे चले किसान आंदोलन की राह में कांटे बिछाने वाली और खेती को उद्योगपतियों को बेचने का षड़यंत्र रचने वाली भाजपा सरकार 700 किसानों की शहादत के लिए जिम्मेदार है।

विज्ञापन
Political news: Right time has come to remove Modi and Dhami government - Randeep Singh Surjewala
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला। - फोटो : RUDRAPUR

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि उत्तराखंड की मोदी-धामी सरकार को हटाने का सही वक्त आ चुका है। अब जनता को चाहिए कि वह अपने वोट की चोट से इस सरकार को करारा जवाब दे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि आजादी के बाद सबसे लंबे चले किसान आंदोलन की राह में कांटे बिछाने वाली और खेती को उद्योगपतियों को बेचने का षड़यंत्र रचने वाली भाजपा सरकार 700 किसानों की शहादत के लिए जिम्मेदार है। लखीमपुर खीरी में किसानों को निर्ममता से गाड़ी से रौंदने वाली सरकार को माफ नहीं किया जाना चाहिए। भाजपा सरकार का वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का वादा भी खोखला साबित हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार व भाजपा सरकार का डीएनए ही किसान-मजदूर विरोधी है।
विज्ञापन


किसानों का धान व गेहूं एमएसपी पर नहीं खरीदा जा रहा है। कई किसान मजदूरी करने के लिए भी मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2020 तक मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में 78303 किसान व खेतिहर मजदूर आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत मिलने पर भी भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। वहां पर उत्तराखंड सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा, सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोरा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed