फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

1242 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने घर से दिए वोट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Political news.
नानकमत्ता में वोट डालतीं 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला। - फोटो : RUDRAPUR
जिले में तीन दिन में 1242 दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान किया। बुधवार को किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता व खटीमा विधानसभा के 164 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने वोट किया है।
विज्ञापन

जिले में भारी बारिश होने के बाद भी पोलिंग पार्टियों ने 80 वर्ष से अधिक व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों को घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट की मदद से मतदान करवाया। किच्छा विधानसभा में नौ बुजुर्ग व नौ दिव्यांगों ने वोट किए। सितारगंज में 31 बुजुर्ग व एक दिव्यांग ने वोट किया।
विज्ञापन

नानकमत्ता विधानसभा में 100 वर्ष की बुजुर्ग महिला समेत 16 बुजुर्गों व आठ दिव्यांगों ने वोट किया। खटीमा विधानसभा में 86 बुजुर्गों व चार दिव्यांगों ने वोट किया है। पोस्टल बैलेट के सहायक नोडल अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने कहा कि तीन दिनों में 1242 दिव्यांग व बुजुर्गों ने मतदान किया है। बाकी घर से अनुपस्थित बुजुर्ग व दिव्यांगों को 10 व 11 फरवरी को भी वोट डालने का एक और मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की सीमाओं पर तैनात 6030 सर्विस वोटरों ने ईटीपीबीएस से किया वोट
रुद्रपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि देश की सीमाओं में तैनात आर्मी के 6030 जवानों ने ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रोनिक्ली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) के माध्यम से मतदान किया है। मतगणना के दौरान इनके वोट भी गिने जाएंगे।

कहा कि जसपुर में 482, काशीपुर में 530, बाजपुर में 509, गदरपुर में 404, रुद्रपुर में 130, किच्छा में 320, सितारगंज में 455, नानकमत्ता में 475 व खटीमा विधानसभा निवासी 2725 आर्मी के जवानों को इलेक्ट्रोनिक पोस्टल बैलेट भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed