{"_id":"61fad412e911c701964d386d","slug":"political-news-rudrapur-news-hld4526191113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार दिव्यांग, आदर्श और सखी नाम से मतदेय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार दिव्यांग, आदर्श और सखी नाम से मतदेय स्थल
विज्ञापन
गूलरभोज रोड स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही निर्वाचन आयोग की ओर से सभी तैयारियां दुरुस्त की जा रही हैं। इस बार दिव्यांग, आदर्श और सखी नाम से भी मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
आरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से कुछ नए प्रयास किए गए हैं। इस बार गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के जीजीआईसी गदरपुर के कक्ष संख्या एक में दिव्यांग मतदेय स्थल बनाया गया है।
वहीं, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गदरपुर रोड के कक्ष संख्या दो एवं अटल उत्कृष्ट स्व. चितरंजन राहा जीआइसी दिनेशपुर को आदर्श मतदेय स्थल बनाने के अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय झगड़पुरी के कक्ष संख्या एक, सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाजपुर को सखी मतदेय स्थल बनाया गया है। जहां मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार, सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गदरपुर विधानसभा सीट से छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। यहां कुल 143636 मतदाता है, जिसमें 74424 पुरुष, 69210 महिला और दो ट्रांसजेंडर हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 1381 दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के 2956 मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र में 166 मतदेय स्थल हैं, जिनमें 43 संवेदनशील और 41 अति संवेदनशील है। विधानसभा क्षेत्र में दो जोनल और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। संवाद