फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

भाजपा काशीपुर विधानसभा प्रभारी ने समर्थकों संग दिया इस्तीफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Political news.
गदरपुर में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा नेता रविंद्र बजाज। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। गदरपुर सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 32 साल से भाजपा से जुड़कर कार्य कर रहे स्थानीय नेता रविंद्र बजाज ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा संगठन और कैबिनेट मंत्री पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी और उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा नेता और काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रहे गदरपुर निवासी रविंद्र बजाज ने इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से वार्ता की।
उन्होंने कहा कि विधायक अरविंद पांडेय ने कैबिनेट मंत्री होने के बाद भी समर्पित कार्यकर्ताओं का हमेशा उत्पीड़न किया। बजाज ने भाजपा संगठन पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उन्होंने गदरपुर सीट से टिकट के लिए दावेदारी की थी। उनकी दावेदारी पर संगठन ने कोई तवज्जो नहीं दी। पार्टी के सर्वे में भी अरविंद पांडेय के नाम को लेकर विरोध व्यक्त किया गया था, लेकिन इसके बावजूद उनको टिकट दिया गया। बताया कि वर्ष 2007 में उन्होंने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था, लेकिन पराजित हो गए थे। इसके बावजूद भाजपा के निष्ठावान सिपाही के रूप में पार्टी की मजबूती और सफलता के लिए निरंतर काम किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

रविंद्र बजाज के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष गुप्ता, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य राजीव त्यागी, नगर पालिका गदरपुर के वार्ड नंबर पांच के सभासद परमजीत सिंह पम्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, गूलरभोज सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह एवं हरि सिंह भी शामिल थे। इधर, इस मामले जब शिक्षा मंत्री व क्षेत्रीय प्रत्याशी अरविंद पांडेय से वार्ता की गई तो उन्होंने इस संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed