{"_id":"61e86639fe246f14a55ec5ad","slug":"political-news-rudrapur-news-hld4514279111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठपुतली शो दिखाकर समझाई सांकेतिक भाषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठपुतली शो दिखाकर समझाई सांकेतिक भाषा
विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलिंग बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं को परेशानी से बचाने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं। मूक-बधिर मतदाताओं से संवाद के लिए सांकेतिक भाषा का प्रयोग किया जाएगा, जिसके लिए जिले के कैंपस एबेंसडर को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
काशीपुर रोड पर हिलांस सरस बाजार स्थित संपूर्णानंद डेमोक्रेसी कैफे में जिले के 50 में से 46 कैंपस एबेंसडर को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में कठपुतली शो के माध्यम से सांकेतिक भाषा का महत्व बताया गया। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने सभी कैंपस एंबेसडर से अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें।
हर वोट महत्वपूर्ण है, हम सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में बिना किसी प्रलोभन, स्वार्थ व मोह के प्रतिभाग करना होगा, ताकि एक बेहतर सरकार बन सके, क्योंकि यदि सरकार बेहतर होगी तो देश भी बेहतर होगा। कार्यक्रम में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के प्रशिक्षकों ने सांकेतिक भाषा की बारीकियों से कैंपस एबेंसडर विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, डॉ. रेनू मिश्रा, उप शिक्षा अधिकारी डॉ. रवि मेहता, गुंजन अमरोही आदि उपस्थित रहे।

रुद्रपुर में कठपुतली शो दिखाते प्रशिक्षक।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन