फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

तीसरी आंख की निगरानी में रहेगी शराब की हर बोतल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Political news.
काशीपुर में अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी चंद्रमोहन सिंह। संवाद - फोटो : KASHIPUR
चुनाव में अवैध धन और शराब का उपयोग रोकने के लिए काशीपुर पुलिस ने कमर कस ली है। रविवार को एसपी चंद्रमोहन सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बार्डर पर विशेष सावधानी रखने के साथ-साथ चुनाव में धन बल और अवैध शराब का प्रयोग रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को एसपी ऑफिस में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान एसपी चंद्रमोहन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आचार संहिता लागू हो चुकी है। चुनाव के दौरान अधिकारी पूरी निष्पक्षता के साथ काम करेंगे। यूपी बार्डर पर विशेष सतर्कता रखी जाएगी। चुनाव में धन का प्रयोग रोका जाना है। अवैध शराब का प्रयोग नहीं होने दिया जाए। अगर कोई इस तरह के कार्यों में शामिल मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब, नकदी का उपयोग रोकने के लिए बार्डर क्षेत्र में हमने चेकिंग शुरू कर दी है। उड़न दस्ते बनाए गए हैं। अवैध शराब का उपयोग किसी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। यूपी बॉर्डर एरिया के अधिकारियों के लगातार संपर्क में रहेंगे। एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश के अपराधियों के विषय में सूचनाएं लगातार साझा की जाती रहेंगी। कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। 15 जनवरी तक इलेक्शन कमीशन ने रैली, धरना, जुलूस पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी आंख की निगरानी में रहेगी शराब की बोतल
रुद्रपुर। चुनाव आते ही शराब की खपत बढ़ जाती है। मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब बांटने के मामले अक्सर सुनाई देते हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने सरकारी दुकानों से बिकने वाली शराब की हर बोतल का हिसाब रखने की योजना बनाई है। इसके तहत शराब की दुकान से निकली हर बोतल की वीडियो रिकार्डिंग मौजूद रहे।

चुनाव के दौरान शराब की अवैैैधानिक खपत रोकने के लिए सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एलएन मिश्र ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें सभी शराब की दुकानों और उनके गोदामों के आगे सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल किया जाएगा ताकि दुकान पर पहुंचने वाले हर ग्राहक और खरीदकर लाई गई बोतलें देखी जा सकेंगी। इसके लिए जिला आबकारी अधिकारी को इस कार्य का नोडल नामित किया गया है। खास बात यह है कि सीसीटीवी कैमरे का नियंत्रण जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम में रहेगा, जहां एक अधिकारी 24 घंटे शराब बिक्री की निगरानी करेगा। निर्वाचन आयोग की इस पहल से कई लोगों की मुश्किल भी बढ़ जाएगी। वीडियो रिकार्डिंग से बचने के लिए लोग शराब की दुकान पर जाने से परहेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed