कुमाऊं में सेटेलाइट एम्स के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाया तो किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला भावुक हो गए। विधायक ने कहा कि किच्छा में एम्स का शिलान्यास एक एतिहासिक क्षण था। एम्स को किच्छा से दूर ले जाने के लिए कई लोग प्रयास कर रहे थे, लेकिन आखिर में जिले के लोगों का यह सपना पूरा हो गया।
हल्द्वानी में रैली के दौरान कुमाऊं के सैटेलाइट एम्स किच्छा के खुरपिया फार्म में स्थापित करने और 54 करोड़ रुपये की लागत से किच्छा नगला मार्ग के फोरलेन का शिलान्यास किया। विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि एम्स स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योगदान है। रैली स्थल पर विधायक राजेश शुक्ला ने पीएम मोदी से मुलाकात की। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि एम्स की स्थापना से किच्छा मेडिकल हब के रूप में विकसित होगा। साथ ही लोगों का व्यापार बढ़ेगा और रोजगार मिलेगा।